आगरा

फतेहपुर सीकरी सीट, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की डेट, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की तारीख

Fatehpur Sikri Lok Sabha seat: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से फतेहपुर सीकरी भी एक है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में मतदान कब होगा, यहां से प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं और चुनाव के रिजल्ट कब आएंगे, आइए जानते हैं।

Image

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र

Fatehpur Sikri Lok Sabha Polling Date: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक फतेहपुर सीकरी की भी सीट है। यह सीट आगरा जिले में आती है और एक अनारक्षित सीट है। फेतहपुर सीकरी सीट (Fatehpur Sikri Lok Sabha seat) पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में चुनाव होंगे। फतेहपुर सीकरी बुलंद दरवाजा समेत कई मुगलकालीन स्मारकों के लिए जाना जाता है। एक समय में यह शहर मुगल बादशाह अकबर की राजधानी हुआ करता था। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) की सत्ता काबिज है। पिछले चुनाव में भाजपा (BJP) ने इस लोकसभा सीट पर बड़ी जीत दर्ज की थी। लेकिन क्या इस बार भी जनता का साथ भाजपा के साथ रहेगा या फिर किसी और पार्टी की ओर जनता का झुकाव होगा, यह मतगणना के दिन ही तय होगा।

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Fatehpur Sikri Lok Sabha election polling date)

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होंगे। इस सीट पर 7 मई को मतदाता अपने मतों का प्रयोग करके अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। फतेहपुर सीकरी सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख, 94 हजार, 747 है। जिसमें से पुरुष वोटरों की संख्या 9 लाख, 69 हजार, 964 है, वहीं महिला वोटरों की संख्या 8 लाख, 24 हजार, 729 है। ये सभी मतदाता 7 मई को बटन दबाकर तमाम प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में मतगणना की तारीख (Fatehpur Sikri Lok Sabha election result date)

इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में पूरे हो रहे हैं। आखरी चरण का चुनाव 1 जून 2024 को होगा। भारत की तमाम लोकसभा सीटों पर मतों की गिनती 4 जून 2024 को होगी। इसी दिन फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भी मतगणना होगी। इस दिन पता चल जाएगा कि जनता ने किसे अपना सांसद चुना है।

फतेहपुर सीकरी के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Fatehpur Sikri Lok Sabha seat)

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने जाट समुदाय के राजकुमार चाहर (Rajkumar Chahar) को टिकट दी है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने राजकुमार चाहर को ही चुनावी मैदान में उतारा था और उन्होंने इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज की थी। इस सीट पर बसपा (Bahujan Samaj Party) ने ब्राह्मण प्रत्याशी पर भरोसा जताते हुए रामनिवास शर्मा (Ram Nivas Sharma) को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस (Congress) ने क्षत्रिय प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार (Ramnath Sikarwar) को चुनावी मैदान में उतारा है। वे कांग्रेस की ओर से खेरागढ़ से 2022 का विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

  • राजकुमार चाहर - भाजपा/NDA
  • रामनाथ सिकरवार - कांग्रेस/INDIA
  • रामनिवास शर्मा - बहुजन समाज पार्टी
ये भी पढ़ें - संभल सीट, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट 2008 में आस्तित्व में आई थी। इस सीट पर पहला लोकसभा चुनाव 2009 में हुआ था। जिसमें बसपा ने जीत हासिल की थी। वहीं 2014 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी ने बाजी मारी। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट को ब्राह्मण और क्षत्रीय बाहुल्य माना जाता है। यहां पर 3.25 लाख ब्रह्मण और 3 लाख क्षत्रिय वोटर्स की अनुमानित संख्या है। इस सीट पर मुस्लिम और दलित समुदाय का वोट बैंक भी अच्छा है। वहीं जाट समुदाय का वोट जीत-हार का निर्णायक रहता है।

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव का रिजल्ट:2019

लोकसभा चुनाव 2019 में फेतहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में उन्हें कुल मतदाताओं में से 38.81 फीसदी का समर्थन मिला था और इस सीट पर डाले गए वोटों में से 64.24 फीसदी वोट उन्हें मिले थे। राजकुमार चाहर को कुल 6 लाख, 67 हजार, 147 वोट 2019 के लोकसभा चुनाव में मिले थे। वहीं कांग्रेस ने राज बब्बर को इस सीट से अपना प्रत्याशी चुना था। राज बब्बर पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 1 लाख 72 हजार, 82 वोट हासिल हुए थे।

विधानसभा की स्थिति

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें शामिल हैं-

  • आगरा ग्रामीण
  • फतेहपुर सीकरी
  • खेरागढ़
  • फतेहाबाद
  • बाह

उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव में आगरा ग्रामीण सीट पर भाजपा प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य को जीत हासिल हुई थी। वे 76 हजार 608 वोटों से जीती थीं। फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार चौधरी बाबू लाल ने 47 हजार, 11 वोटों से जीत हासिल की थी। खेरागढ़ सीट से बीजेपी प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह 36 हजार 497 वोटों से जीते थे। बाह सीट से बीजेपी प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह ने 24 हजार, 235 वोटों से जीत दर्ज की थी। फेतहाबाद सीट से भी भाजपा को जीत मिली थी। यहां से बीजेपी उम्मीदवार छोटेलाल वर्मा जीते थे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article