आगरा

आगरा सीट, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की डेट, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की तारीख

Agra Lok Sabha seat: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से आगरा भी एक है। यह अनुसूचित के लिए आरक्षित सीट है। आगरा लोकसभा क्षेत्र में मतदान कब होगा, यहां से प्रमुखी उम्मीदवार कौन है और चुनाव के रिजल्ट कब आएंगे, आइए जानते हैं।

Image

आगरा लोकसभा चुनाव

Agra Lok Sabha Polling Date in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो चरणों में मतदान हो चुका है। इन दो चरणों में उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 10 सीटों पर मतदान होगा। इन लोकसभा सीटों में आगरा भी शामिल है। आगरा लोकसभा सीट (Agra Lok Sabha seat) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां दलित मतदाताओं का अनुमानित आंकड़ा करीब 30 फीसद है। इनमें एक चौथाई लोग जाटव समुदाय के हैं, जिन्हें मायावती और बसपा (Bahujan Samaj Party) का कट्टर समर्थक माना जाता है। इसके बावजूद आगरा लोकसभा क्षेत्र से बसपा एक भी बार जीत हासिल नहीं कर सकी। पिछले तीन चुनावों से इस सीट पर बीजेपी (Bhartiya Janata Party) का कब्जा है। इससे पहले यहां से दो बार सपा (Samajwadi Party) जीती थी। ऐसे में इस लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी फिर से जीत हासिल करेगी या जनता किसी और पक्ष की ओर अपना झुकाव करती है। इसका फैसला मतगणना के दिन होगा।

आगरा निर्वाचन क्षेत्र लोकसभा चुनाव डेट 2024(Agra Lok Sabha election polling date)

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आगरा लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। इस सीट पर मतदान की तारीख 7 मई है। आगरा लोकसभा क्षेत्र से पिछली बार भाजपा के एसपी सिंह बघेल ने जीत हासिल की थी। इस बार भी भाजपा ने उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतरा है। 7 मई को इस सीट पर तमाम प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने के लिए वोटर्स अपने मतों का इस्तेमाल करने वाले हैं।

आगरा निर्वाचन क्षेत्र लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 (Agra Lok Sabha election result date)

लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में संपन्न हो रहा है। आखिरी चरण में चुनाव 1 जून को होगा। भारत की सभी 543 लोकसभा सीटों पर मतों की गणना 4 जून 2024 को होगी। इसी दिन आगरा लोकसभा सीट पर भी मतगणना का कार्य होगा। इस दिन पता चल जाएगा कि जनता ने किस प्रत्याशी को अपना प्रतिनिधि चुना है।

आगरा के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Agra Lok Sabha seat)

आगरा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर एसपी सिंह बघेल पर भरोसा जताया है। पिछले चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद इस बार फिर भाजपा से एसपी सिंह बघेल प्रत्याशी हैं। वहीं समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने जाटव समुदाय के कैंडिडेट्स को चुनावी मैदान में उतारा है। बसपा की ओर से पूजा अमरोही को टिकट दी गई है। वे कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सांसद सत्या बहन की बेटी हैं और सोशल जस्टिस से जुड़ी गतिविधियों में शामिल रही हैं। वहीं सपा ने सुरेश चंद कर्दम पर भरोसा जताया है। वे साल 2000 में बसपा की ओर से मेयर चुनाव के प्रत्याशी रहे हैं और इस चुनाव में वे दूसरे नंबर पर थे।

  • सत्यपाल सिंह बघेल - भाजपा/NDA
  • सुरेश चंद्र कर्दम - समाजवादी पार्टी/INDIA
  • पूजा अमरोही - बहुजन समाज पार्टी

आगरा लोकसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण

आगरा लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख, 04 हजार, 698 हैं। जिनमें महिला वोटरों की संख्या 8 लाख, 64 हजार, 520 और पुरुष वोटरों की संख्या 10 लाख, 40 हजार, 90 हैं। आगरा में दलित वोटर्स के साथ ही मुस्लिम वोटर्स भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। यहां करीब 2.70 लाख मुस्लिम वोटर्स, 2.80 लाख अनुसूचित जाति के वोटर्स और 3.15 लाख वैश्य वोटर्स हैं।

आगरा निर्वाचन क्षेत्र पिछला लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2019

आगरा सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता ने बीजेपी के उम्मीदवार को सबसे अधिक वोट देकर जीत दिलाई थी। बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को पिछले लोकसभा चुनाव में 56.48 फीसदी वोट के साथ जीत दर्ज की थी। उन्हें जनता ने करीब 6,46,875 वोट दिए थे। वहीं सपा और बसपा ने पिछला चुनाव गठबंधन में लड़ा था। बसपा के मनोज कुमार सोनी को पिछले चुनाव में 4,35,329 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के प्रीत हरित को 45,146 वोट मिले थे।

आगरा विधानसभा की स्थिति

आगरा लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीट आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, छावनी, एत्मादपुर और जलेसर हैं। साल 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें आगरा उत्तर सीट पर कुल 63.89 प्रतिशत वोट पड़े। इस चुनाव में भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने जीत हासिल की। आगरा दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी योगेद्र उपाध्या ने लगातार तीसरी बार अपनी जीत दर्ज कराई। वही छावनी विधानसभा सीट से भी बीजेपी ने जीत हासिल की थी और एत्मादपुर से भाजपा के डॉ. धर्मपाल सिंह विजयी हुए। इसके अलावा जलेशर सीट से भी भाजपा के संजीव कुमार ने जीत हासिल की।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article