शहर

संभल सीट, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Sambhal Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में संभल काफी चर्चित सीट है। इस सीट से कई पार्टियों के उम्मीदवार जीत चुके हैं। हालांकि अब ये सीट सपा के पास है। देखिए संभल में कब मतदान होगा, प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं और कब रिजल्ट सामने आएगा।

Image

संभल लोकसभा सीट से जुड़ी जानकारी।

Photo : Times Now Digital

संभल लोकसभा सीटः लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। अब तीसरे चरण की बारी है और तीसरे चरण का मतदान सात मई को होना है। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की संभल लोकसभा सीट पर भी चुनाव होना है। संभल लोकसभा सीट काफी चर्चित सीट है। संभल लोकसभा सीट से पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पार्टी को जीत मिली थी। वहीं, इस सीट से 1998 में मुलायम सिंह यादव चुनाव जीत चुके हैं।

उन्होंने कुल दो बार इस सीट से जीत दर्ज की थी। इस बार भी इस सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। संभल लोकसभा सीट पर मुस्लिम वोटरों का वर्चस्व है। यहां 16 लाख से अधिक वोटर हैं। इनमें नौ लाख पुरुष और सात लाख महिला वोटर शामिल हैं। संभल लोकसभा सीट के तहत कुल पांच विधानसभा सीटें आती है, जिनमें कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी, असमोली और संभल विधानसभा सीट शामिल हैं।

संभल लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Sambhal Lok Sabha Election Polling Date)

यूपी की संभल लोकसभा क्षेत्रमें तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा। सात मई को इस सीट से तमाम उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। इस सीट पर 16 लाख से अधिक वोटर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

संभल लोकसभा क्षेत्र में कब होगी मतगणना (Sambhal Lok Sabha Election Result Date)

देशभर की सभी 543 लोकसभा सीटों पर 4 जून 2024 को मतगणना होगी। संभल में भी इसी दिन मतगणना होगी और यहां की जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है ये चार जून को पता चल जाएगा।

संभल के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Sambhal Lok Sabha seat)

इस बार संभल लोकसभा सीट से पूर्व सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है, क्योंकि इस सीट से चुनाव लड़ने वाले शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो चुका है। वहीं, भाजपा ने परमेश्वर लाल सैनी को मैदान में उतारा है। साथ ही बसपा ने इस सीट से सौलत अली को टिकट दिया है। माना जा रहा है कि संभल लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है।

संभल लोकसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव (2019) का रिजल्ट

संभल लोकसभा सीट पर पिछले चुनाव (2019) में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार शफीकुर्रहमान बर्क को जीत मिली थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के उम्मीदवार परमेश्वर लाल सैनी को हराया था। शफीकुर्रहमान बर्क को 6,58,006 वोट मिले थे। वहीं, भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी को 4,83,180 मत प्राप्त हुए थे। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार मेजर जगत पाल सिंह को 12,105 वोट मिले थे। इस सीट पर भाजपा को केवल एक बार 2014 के चुनाव में जीत मिली थी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article