शहर

MP : पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की तैयारी में थे टेररिस्ट

एटीएस तीनों आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ कर रही है और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दस्तावेजों तथा ऑनलाइन गतिविधियों की जांच के जरिए मॉड्यूल के अन्य सदस्यों और संभावित नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Image

एमपी से तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

भोपाल : मध्य प्रदेश एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोन वुल्फ मॉड्यूल से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें भोपाल से एक, यूपी के सहारनपुर से एक और राजस्थान से एक संदिग्ध आतंकी शामिल हैं। भोपाल के काजी कैंप निवासी मोहम्मद फराज को इस मॉड्यूल का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। जांच में सामने आया है कि फराज पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में था और उसके पास से जिहादी दस्तावेज बरामद हुए हैं। एटीएस को आशंका है कि वह मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेने के साथ अफगानिस्तान जाकर आतंकी प्रशिक्षण हासिल करने की तैयारी कर रहा था। फराज की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के देवबंद से नईम अब्दुल्ला और राजस्थान के अलवर से शाकिर मेव को गिरफ्तार किया गया है। नईम पर फराज का संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर्स से कराने का आरोप है, जबकि शाकिर मेव मॉड्यूल में सेकंड-इन-कमांड की भूमिका निभा रहा था।

एटीएस तीनों आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ कर रही है और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दस्तावेजों तथा ऑनलाइन गतिविधियों की जांच के जरिए मॉड्यूल के अन्य सदस्यों और संभावित नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। जानकार के मुताबिक ये आंतकी 2027 तक देश में शरिया कानून लागू करने जैसे वीडियो देख रहे थे। वहीं नए युवाओं का ब्रेन वॉश करना और उन्हें अपने साथ मिलाना ये इनका प्रमुख उद्देश्य था।

भोपाल की कांग्रेस कॉलोनी से मोहम्मद फराज गिरफ्तार

मोहम्मद फराज को ATS ने कांग्रेस कॉलोनी से गिरफ्तार किया था। फराज एक डॉक्टर के प्राइवेट क्लीनिक में काम करता था , उसकी पत्नी कुरान क्लास भी लेती थी।

इससे पहले 9 मई 2023 को एटीएस ने भोपाल, छिंदवाड़ा और तेलंगाना में आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) के 16 संदिग्ध सदस्यों को हिरासत में लिया गया था। 10 संदिग्ध भोपाल से एक छिंदवाड़ा से और 5 तेलंगाना से गिरफ्तार किए गए थे। इसके बाद 11 मई 2023 को एटीएस ने खुलासा किया कि पकड़े गए आतंकी शहर से सटे जंगलों में ट्रेनिंग कैंप चलाया करते थे।

आतंकी संगठन जेल में आतंकियों की संख्या

  • सिमी- 23
  • पीएफआई- 21
  • एचयूटी- 17
  • जेएमबी- 4
  • आईएसआईएस- 4

डॉ परवेज अली , डॉक्टर खुशबू क्लीनिक (इसी जगह फराज काम करता था। इसका कहना है कि देश सबसे ऊपर है। मुझे पता होता कि वो ऐसा है तो पहले ही निकाल देता।

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!