अगर आप आईपीओ से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, प्राइमरी मार्केट में शुक्रवार को वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट लिमिटेड (WeWork India Management Ltd) का आईपीओ निवेशकों के सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है और निवेशक इसमें 7 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकेंगे। इसका प्राइस बैंड कंपनी ने 615-648 रुपये प्रति शेयर सेट किया है। इससे कंपनी ने 3000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है। अगर आप भी इस आईपीओ में पैसा लगाने का सोच रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं इसका ताजा GMP क्या है?
क्या है लेटेस्ट GMP
वीवर्क मैनेजमेंट लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहे हैं। इन्वेस्टर गेन के मुताबिक, शुक्रवार को ग्रे मार्केट में इसका प्रति शेयर प्राइस 663 रुपये है। यानी यह अपने अपर प्राइस बैंड से 15 रुपये प्रति शेयर प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहा है। कंपनी ने 23 शेयरों का एक लॉट तय किया है।
किसके हिस्से में कितना शेयर?
We Work इंडिया आईपीओ के लिए रिटेल निवेशकों को कम से कम 23 शेयरों के लिए सब्सक्राइब करना होगा, जिसके लिए उन्हें 14904 रुपये लगाने होंगे। आईपीओ की लिस्टिंग की बात करें तो 10 अक्टूबर होगी उससे पहले 8 अक्टूबर शेयर का अलॉटमेंट होना है। अगर आपको आईपीओ अलॉट हुआ होगा तो आपको 8 तारीख को पता चल जाएगा और 9 अक्टूबर को पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर ट्रांसफर किए जाएंगे और इसी दिन असफल निवेशकों के लिए रिफंड प्रक्रिया शुरू होगी।
कैसे चेक करें अलॉटमेंट?
आईपीओ में निवेश करते समय आपको एक ID मिली होगी। BSE या NSE की वेबसाइट पर जाकर आप वहां आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक पर। यहां अपनी अप्लीकेशन ID डालें और अपनी पैन कार्ड डिटेल्स भरें और सर्च पर क्लिक ।अगर आपको आईपीओ अलॉट हुए होंगे तो आपका नाम आ जाएगा। अगर नहीं तो आपके पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे।
