भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। फेस्टिव सीजन में लोग जमकर सोने से लेकर कपड़ों की शॉपिंग करते हैं। इस समय लोग खासकर सोने के आभूषण खरीदना शुभ मानते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि गोल्ड जूलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बहुत ही काम की है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बड़े जूलरी ब्रांड्स शानदार डिस्काउंट और स्पेशल स्कीम लेकर आए हैं। ग्राहकों को न सिर्फ मेकिंग चार्ज पर छूट मिल रही है बल्कि फ्री गोल्ड कॉइन और फिक्स्ड गोल्ड रेट का भी फायदा दिया जा रहा है। आइए जानते हैं, नवरात्री पर आपको सोना खरीदने के लिए कहां-कहां क्या खास ऑफर मिल रहे हैं।
Tanishq का स्पेशल गोल्ड रेट ऑफर
प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड Tanishq ने नवरात्रि और फेस्टिव सीजन को देखते हुए ग्राहकों के लिए खास स्कीम पेश की है। इसके तहत ग्राहक 22 अक्टूबर 2025 तक सोने की जूलरी की बुकिंग कर सकते हैं और स्थिर गोल्ड रेट का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के मुताबिक, बुकिंग की तारीख और इनवॉयस की तारीख में से जो भी गोल्ड रेट कम होगा, उसी पर ग्राहक को बिलिंग की सुविधा मिलेगी। यानी, अगर गोल्ड रेट बढ़ भी जाए तो आपको नुकसान नहीं होगा। हालांकि इस ऑफर का लाभ पाने के लिए कम से कम 25% एडवांस पेमेंट करना जरूरी है। यह ऑफर नए ऑर्डर और एडवांस बुकिंग दोनों पर लागू है।
Indriya पर 35% तक का डिस्काउंट
आदित्य बिड़ला ग्रुप के जूलरी ब्रांड Indriya ने सोने और डायमंड जूलरी पर 35% तक का डिस्काउंट देने की घोषणा की है। साथ ही, कंपनी का डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन ऑफर भी उपलब्ध है। इस स्कीम में ग्राहक सिर्फ 20% एडवांस देकर गोल्ड रेट को लॉक कर सकते हैं और रेट बढ़ने पर भी नुकसान से बच सकते हैं।
PC Jewellers के ऑफर्स
PC Jewellers ने भी ग्राहकों के लिए फेस्टिव ऑफर पेश किया है। ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को डायमंड जूलरी पर 30% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, सिल्वर डायमंड जूलरी पर कंपनी फ्लैट 50% ऑफर दे रही है।
Joyalukkas का मेकिंग चार्ज ऑफर
अगर आप Joyalukkas से जूलरी खरीदते हैं तो आपको किसी भी जूलरी के मेकिंग चार्ज पर 50% फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और ग्राहक इसका फायदा 5 अक्टूबर 2025 तक उठा सकते हैं।
Punjab Jewellers का गोल्ड कॉइन फ्री ऑफर
देहरादून स्थित Punjab Jewellers Pvt. Ltd. ने नवरात्रि स्पेशल ऑफर लाया है। इसके तहत ग्राहक यदि 20 ग्राम या उससे अधिक सोने के आभूषण या फिर ₹1 लाख से अधिक मूल्य के डायमंड जूलरी खरीदते हैं, तो उन्हें एक गोल्ड कॉइन बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। यह ऑफर 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मान्य है।
नवरात्रि और फेस्टिव सीजन के दौरान गोल्ड जूलरी खरीदना न केवल शुभ माना जाता है बल्कि इस समय बेहतरीन डिस्काउंट और फायदे भी मिलते हैं। चाहे Tanishq का फिक्स्ड गोल्ड रेट ऑफर हो, Indriya का 35% डिस्काउंट, या फिर Punjab Jewellers का गोल्ड कॉइन फ्री ऑफर हर ब्रांड ग्राहकों को आकर्षक डील्स दे रहा है।
