बिजनेस

इलेक्ट्रिक कार-स्कूटर की खरीद पर 1 लाख की सब्सिडी का उठाना चाहते हैं लाभ, तो न करें ये 3 गलतियां

Electric Vehicles Subsidy: यदि आप उत्तरप्रदेश के हैं और 14 अक्टूबर 2022 के बाद इलेक्ट्रिक कार या बाइक-स्कूटर खरीदी है तो आप सरकार की सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं।

Image

इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर खरीदी है तो उसमें पांच हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है।

Photo : iStock

Electric Vehicles Subsidy: यदि आप उत्तरप्रदेश के हैं और 14 अक्टूबर 2022 के बाद इलेक्ट्रिक कार या बाइक-स्कूटर खरीदी है तो आप सरकार की सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। कई बार लोग इसके अप्लाई करते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से उनकी पात्रता होने के बावजूद वह चूक जाते हैं। ऐसे आज हम आपको अक्सर होने वाली वो तीन गलतियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें जानकर आप इनसे बच सकते हैं।

क्या हैं वो तीन गलतियां

1. आवेदन के दौरान गलत सूचना देने पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

2. आवेदन के समय आवेदक को अपनी फोटो के साइन साइन भी अपलोड करनी होगी। कई बार लोग सिर्फ फोटो लगा देते हैं जिसकी वजह से उसका सत्यापन नहीं हो पाता है।

3. ग्राहक की फोटो उसी इलेक्ट्रिक स्कूटर-कार की होनी चाहिए जिसके लिए उसने सब्सिडी लेने का आवेदन किया है।

कितनी रुपये तक की मिल रही सब्सिडी

योगी सरकार इलेक्ट्रिक कार की खरीद पर एक लाख रूपये और दो पहिया जैसे इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर खरीदी है तो उसमें पांच हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है।

सब्सिडी के लिए ऐसे करें आवेदन

उत्तरप्रेदश के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने इसके अलग से पोर्टल भी बनाया है। जिसका नाम उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन क्रय सब्सिडी पोर्टल है। जिसे आप इस लिंक के जरिए https://upevsubsidy.in/ विजिट कर सकते हैं। जहां आपको इसके बारे में हर तरह की जानकारी मिल जाएगी। सब्सिडी के लिए योग्य आवेदकों को वेब पोर्टल upevsubsidy.in पर आवेदन करना होगा। व्यक्तिगत रूप से गाड़ी खरीदने वाले लोगों को यह छूट एक ही गाड़ी पर मिलेगी। दूसरी गाड़ी खरीदने पर वे छूट के पात्र नहीं होंगे। वहीं एग्रीगेटर्स या फ्लीट ऑपरेटर्स को इस छूट का लाभ चार दोपहिया या चारपहिया वाहनों की खरीद पर ले सकेंगे। जबकि, पांच ई-बस या ई-गुड्स खरीदने पर भी यह लाभ मिलेगा।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article