शहर

Tikamgarh News: कलेक्टर साहब के 'प्रैक्टिकल टेस्ट' में फेल हुईं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, BP चेक करना भी नहीं आया

Tikamgarh Madhya Pradesh News Today: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उस वक्त सवाल खड़े हो गए, जब एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सीएचओ महिला का बीपी तक ठीक से नहीं जांच पाईं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को खुद सीएचओ को ब्लड प्रेशर मापने की सही प्रक्रिया समझाकर उसका प्रदर्शन करना पड़ा। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सीएचओ की शैक्षणिक योग्यता समेत उनके अन्य दस्तावेजों की जांच के आदेश दिए हैं।

Image

टीकमगढ़ में कलेक्टर के निरीक्षण में खुली CHO की पोल! (प्रतीकात्मक फोटो)

Tikamgarh Madhya Pradesh News Today: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। निरीक्षण के दौरान जब सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी यानी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) से एक महिला का रक्तचाप जांचने के लिए कहा गया, तो वह सही तरीके से बीपी मापने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाईं। स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर को खुद उन्हें ब्लड प्रेशर जांचने की विधि समझानी पड़ी।

सीएचओ से ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए कहा

जानकारी के मुताबिक, टीकमगढ़ के कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय शनिवार को जन विश्वास अभियान के तहत सापन उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रितु अहिरवार से एक महिला का ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए कहा।

कलेक्टर साहब ने खुद बताई बीपी चेक करने की तकनीक

सीएचओ ने बीपी जांचने की कोशिश की, लेकिन वह प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा नहीं कर सकीं और जांच के दौरान असमंजस में पड़ गईं। इसके बाद कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने खुद उन्हें ब्लड प्रेशर मापने की सही तकनीक समझाई। उन्होंने मौके पर ही प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए बताया कि किस तरह उपकरण का इस्तेमाल कर मरीज का बीपी सही तरीके से जांचा जाता है।

सीएचओ रितु अहिरवार के रिकॉर्ड की जांच कराने के निर्देश

इस घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएचओ रितु अहिरवार के रिकॉर्ड की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। टीकमगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुरागी के अनुसार, कलेक्टर ने बड़ागांव के प्रखंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) शांतनु दीक्षित को सीएचओ की शैक्षणिक योग्यता और अन्य संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन करने को कहा है। बीएमओ को पूरी जांच कर तीन दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। अब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article