शहर

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 1 सितंबर 2026): लक्ष्मी नगर, मंडोली, पश्चिम विहार, मंगोलपुरी और अजमेरी गेट सहित इन इलाकों में रहेगा पावरकट, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 1 September, 2026: दिल्ली में मंगलवार 1 सितंबर को 2 दर्जन से ज्यादा इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। BYPL, BRPL और Tata Power-DDL ने निर्धारित शटडाउन की जानकारी दी है। यहां देखें किन इलाकों में पावर कट रहेगा, समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां है।

Image

दिल्ली के 30 से ज्यादा इलाकों में 1 सितंबर को बिजली गुल रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 1 September, 2026: कल यानी मंगलवार से सितंबर का महीना शुरू हो रहा है। हालांकि, गर्मी अब काफी कम हो गई है, लेकिन धूप निकलने पर उमस कुछ परेशान जरूर कर रही है। इस बीच अगर बिजली भी न हो तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। दिल्ली में मंगलवार को कुछ इलाकों के बिजली उपभोक्ताओं निर्धारित पावरकट का सामना करना पड़ सकता है। बिजली वितरण कंपनियों ने दिल्ली में मंगलवार 1 सितंबर को बिजली कटौती का पूरा शेड्यूल जारी किया है। यहां जानें पूरा शेड्यूल और किन वजहों से यह पावरकट होगा। साथ ही जानें उन इलाकों के बारे में जहां निर्धारित बिजली कटौती होगी।

बिजली वितरण कंपनियों ने सिस्टम सुधार, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन, लोड बैलेंसिंग और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए मंगलवार को शटडाउन तय किया है। इसका असर BYPL, BRPL और Tata Power-DDL के अंतर्गत आने वाले इलाकों में भी रहेगा।

अजमेरी गेट क्षेत्र में होगी बिजली कटौती

सबसे पहले BSES Yamuna Power Limited (BYPL) के शेड्यूल की बात करें तो दयागंज इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सिस्टम इम्प्रूवमेंट का काम किया जाएगा। इस दौरान मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया, बाल भवन और अजमेरी गेट क्षेत्र प्रभावित रह सकते हैं।

लक्ष्मी नगर में 3 घंटे बत्ती गुल रहेगी

यमुना विहार में न्यू सीलमपुर फेज-II के ब्लॉक E और ब्लॉक D में सुबह 10 से 12 बजे तक HVDS ट्रांसफॉर्मर से जुड़ा काम किया जाना है। वहीं मौजपुर कॉम्प्लेक्स-1 में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोड बैलेंसिंग का काम होना है। लक्ष्मी नगर क्षेत्र में भी सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक सफाई कार्य के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। नंद नगरी के राजीव नगर-मंडोली और न्यू मंडोली इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ट्रांसफॉर्मर संबंधी काम होगा।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
DARYAGANJ10:00-12:00SYSTEM IMPROVEMENT WORKMEDICAL COUNCIL OF INDIA-BAL BHAWAN-AJMERI GATE,
YAMUNA VIHAR10:00-12:00HVDS TRANSFORMERBLOCK E-NEW SILAMPURI PHASE II,BLOCK D- LIG/MIG RES/NON COMM AREA-NEW SILAMPURI PHASE II,
YAMUNA VIHAR11:00-14:00LOAD BALANCINGMAUJ PUR COMPLEX 1,
LAXMI NAGAR11:00-14:00CLEANINGBLOCK A-JOSHI COLONY-INDRAPRASTHA EXTENSION,MANDAWALI FAZALPUR BLOCK A-JOSHI COLONY-INDRAPRASTHA EXTENSION,HASANPUR DEPOT BLOCK A-MOTHER DAIRY-INDRAPRASTHA EXTENSION LNR,
NAND NAGRI11:00-13:00HVDS TRANSFORMERBLOCK E-RAJIV NAGAR-MANDOLI,NEW MANDOLI INDUSTRIAL AREA,DEEPAK MEDITECH-NEW MANDOLI INDUSTRIAL AREA,BLOCK A-RAJIV NAGAR-MANDOLI,

BRPL के इन इलाकों में बिजली कटौती

BSES Rajdhani Power Limited (BRPL) के तहत कई इलाकों में सुबह से दोपहर तक बिजली बंद रहने की संभावना है। खानपुर में 600 बेड अस्पताल अंबेडकर नगर, MES-II और जामिया हमदर्द क्षेत्र में सुबह 11:09 से दोपहर 1:09 बजे तक RMU मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।

पश्चिम विहार, ज्वालापुरी में बिजली कटौती

पालम के राज नगर एक्सटेंशन और महावीर एन्क्लेव में सुबह 11:09 से दोपहर 12:39 बजे तक नेटवर्क संबंधी कार्य किया जाएगा। वहीं पश्चिम विहार के जनता कॉलोनी, मियांवाली नगर और ज्वालापुरी एक्सटेंशन में अलग-अलग तकनीकी कार्य प्रस्तावित हैं।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
KHANPUR11:09-13:09RMU-MAINTENANCE600 BED HOSPITAL AMBEDKAR NAGAR-1
PALAM11:09-12:39LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK F RAJ NAGAR EXTENSION RAJ NAGAR,
KHANPUR11:09-13:09RMU-MAINTENANCEMES -II KHANPUR
PALAM11:09-12:39LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK A MAHAVIR ENCLAVE,
KHANPUR11:09-13:09RMU-MAINTENANCEJAMIA HAMDARD
PUNJABI BAGH11:09-13:09RMU-MAINTENANCEBLOCK E JANTA COLONY PASCHIM VIHAR,
NANGLOI11:09-14:09TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONBLOCK A 3 MIYANWALI NAGAR PASCHIM VIHAR,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBLOCK S JAWALAPURI EXTENSION PASCHIM VIHAR,
DWARKA11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCESEC-2 DWARKA
TAGORE GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGSHIVAJI ENCLAVE TAGORE GARDEN EXTENSION,
CHHATARPUR11:00-11:29TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBLOCK G AYA NAGAR EXTENSION AYA NAGAR,
MUNDKA11:00-13:0011KV FEEDER-CABLE ENTRY HOLE OPENLAXMI PARK COLONY KAMARUDDIN NAGAR,RANHOLLA,
CHHATARPUR11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCESHANTI KHANNA CHATTARPUR
MUNDKA11:00-13:00LT CIRCUIT-LT ACB REPLACEMENTRATAN BAGH NANGLOI,
MUNDKA11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONNEW PVC MARKET TIKRI KALAN,
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONSECTOR 9 DWARKA,
CHHATARPUR11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEDERA VILLAGE,NEW GAWALPAHARI VILLAGE,GAWALPAHARI VILLAGE,
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK B RAJ NAGAR 2 RAJ NAGAR,
CHHATARPUR11:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEAYA NAGAR PHASE 1 AYA NAGAR,
CHHATARPUR11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCERAJPUR KHURD VILLAGE CHHATARPUR,
VIKASPURI11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEDEEP ENCLAVE,
MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK M ZAILDAR ENCLAVE HASTSAL,
MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK D MANSA RAM PARK UTTAM NAGAR,
MUNDKA09:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBAKKARWALA VILLAGE BAKARWALA,

बक्करवाला, आयानगर में रहेगी बत्ती गुल

द्वारका सेक्टर-2, शिवाजी एन्क्लेव, आया नगर, छतरपुर, राजपुर खुर्द, दीप एन्क्लेव, हस्तसाल और उत्तम नगर के कुछ हिस्से भी निर्धारित शटडाउन से प्रभावित हो सकते हैं। मुंडका के बक्करवाला गांव में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।

Tata Power-DDL के इन क्षेत्रों में होगा शटडाउन

Tata Power-DDL के अनुसार शालीमार बाग, नरेला, मंगोलपुरी, किराड़ी, बवाना और मोती नगर के कुछ हिस्सों में भी मंगलवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। कैलेंडर कॉलोनी के JJ क्लस्टर और रामघाट HVDS-कालीघाट में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक काम प्रस्तावित है।

नरेला और पूठकलां में भी होगी बिजली कटौती

नरेला के हंस कॉलोनी और बवाना के चांदपुर गांव में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। पूठकलां और अमन विहार में 11:30 बजे से 1:30 बजे तक निर्धारित किया जाएगा, जिसके कारण बिजली कटौती का सामना करना पडे़गा। वहीं सुदर्शन पार्क के B ब्लॉक में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक RMU रिपेयर का काम किया जाएगा, जिसके कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

DiscomDisttZoneDESCRIPTION
TATA POWER - DDLSHALIMARBAGH503PLANNED MAINTENANCE
01.09.26 11:0001.09.26 15:00PART OF JJ CLUSTER KALENDER COLONY O/D4
TATA POWER - DDLNARELA511FAULTY ASSET RECTIFICATION
01.09.26 10:0001.09.26 14:00PART OF HANS COLONY4
TATA POWER - DDLMANGOLPURI519FAULTY ASSET RECTIFICATION
01.09.26 11:3001.09.26 13:30PART OF POOTHKALAN2
TATA POWER - DDLKIRARI523FAULTY ASSET RECTIFICATION
01.09.26 11:3001.09.26 13:30PART OF AMAN VIHAR2
TATA POWER - DDLSHALIMARBAGH532FAULTY ASSET RECTIFICATION
01.09.26 11:0001.09.26 15:00PART OF RAMGHAT HVDS & KALIGHAT4
TATA POWER - DDLBAWANA533PROJECT WORK
01.09.26 09:0001.09.26 13:00CHANDPUR VILLAGE4
TATA POWER - DDLMOTI NAGAR1303PLANNED MAINTENANCE
01.09.26 10:0001.09.26 14:00PART OF B BLOCK SUDERSHAN PARK4

बिजली उपभोक्ताओं को सलाह

निर्धारित समय और प्रभावित क्षेत्र बिजली वितरण कंपनियों के शटडाउन शेड्यूल के अनुसार हैं। स्थानीय परिस्थितियों या तकनीकी कारणों से समय में बदलाव हो सकता है। अगर आपके इलाके के लिए भी पावरकट का शेड्यूल जारी किया गया है तो बिजली कटौती से पहले बिजली से जुड़े सभी काम निपटा लें। खासतौर पर पानी भर लें, क्योंकि बिजली कटौती के बाद आप पानी की मोटर नहीं चला पाएंगे, ऐसे में पानी की भी दिक्कत हो सकती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें