वायरल न्यूज़

न पासपोर्ट, न वीजा! बेटी की शादी में नहीं पहुंच सके माता-पिता, तो कर दिया 'डिजिटल कन्यादान', वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: तकनीक ने दूरियों को मिटाकर रिश्तों को एक नया रूप दे दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें इकलौती बेटी की शादी में शामिल न हो पाने पर माता-पिता ने TV स्क्रीन के सामने खड़े होकर ऑनलाइन शादी की रस्में निभाईं और आशीर्वाद दिया।

Image

डिजिटल कन्यादान...

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना आपको एक से एक अनोखे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। शादियों के भी कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कहते हैं कि शादियां (Wedding Video) दिल के रिश्तों का बंधन होती हैं, लेकिन आज के डिजिटल दौर में तकनीक ने इस दूरी को बेहद ही खूबसूरत बना दिया है। इंटरनेट पर एक ऐसा ही अनोखा और भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक माता-पिता 'डिजिटल कन्यादान' कर रहे हैं।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक माता-पिता अपनी इकलौती बेटी की शादी में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सके। किसी वजह से दूर होने के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी के जीवन के इस सबसे खास पल को मिस नहीं होने दिया। उन्होंने घर पर ही बड़ी TV स्क्रीन पर शादी की लाइव स्ट्रीमिंग लगाई और वहीं से शादी की रस्मों में हिस्सा लिया। जैसे ही स्क्रीन पर दूल्हा-दुल्हन मंडप में रस्में निभाते दिखे, घर पर मौजूद माता-पिता ने TV के सामने खड़े होकर पंडित जी के मंत्रोच्चार के साथ अक्षत (चावल) और फूल बरसाने शुरू कर दिए। स्क्रीन पर दिख रहे दूल्हा-दुल्हन के सिर पर आशीर्वाद देते हुए माता-पिता के चेहरे पर खुशी और हल्की भावुकता साफ नजर आ रही थी। देखें वीडियो...

    भावुक करने वाला नजारा

    वीडियो देखकर आपको थोड़ी हैरानी भी हो रही होगी और भावुक भी हो रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है और लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स एक से एक मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह 5G के जमाने का 'डिजिटल कन्यादान' है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि दूरी चाहे जितनी भी हो, माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा बच्चों के साथ रहता है। वहीं कुछ लोगों ने तकनीक की तारीफ करते हुए कहा कि आज की टेक्नोलॉजी ने सात समंदर पार की दूरियों को भी मिटा दिया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article