यूटिलिटी

Smartphone खो जाए तो क्या करें? UPI, Banking Apps और SIM को ऐसे रखें सुरक्षित

अगर किसी व्यक्ति का स्मार्टफोन खो जाए तो सबसे बड़ी चिंता यूपीआई, बैंकिंग और सिम का गलत इस्तेमाल होने को लेकर रहती है। डर और घबराहट की वजह से यह भी समझ नहीं आता कि क्या करें क्या न करें।

Image

स्मार्टफोन खो जाए तो सबसे पहले क्या करें ? (AI Generated Image)

आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन केवल कॉल करने या इंटरनेट चलाने का साधन नहीं है। स्मार्टफोन में UPI Apps, Mobile Banking, ईमेल, सोशल मीडिया और कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स से जुड़ी जानकारी रहती है। ऐसे में फोन खो जाने पर सबसे बड़ी चिंता बैंक अकाउंट, UPI और SIM के गलत इस्तेमाल को लेकर ही रहती है। क्योंकि थोड़ी-सी देरी भी एक बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में फोन खो जाने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए यह जानना बेहद जरूरी है-

सबसे पहले फोन को करें लॉक

फोन खोने के तुरंत बाद सबसे पहले उसे रिमोट लॉक करने की कोशिश करनी चाहिए। Android और iPhone दोनों में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनसे दूसरे डिवाइस से फोन को लॉक किया जा सकता है। अगर फोन वापस मिलने की उम्मीद नहीं है और उसमें संवेदनशील जानकारियां हैं तो Remote Erase का विकल्प भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

UPI और बैंकिंग ऐप्स को तुरंत सुरक्षित करें

फोन खोने पर सबसे ज्यादा चिंता UPI और Mobile Banking को लेकर होती है। इसलिए फोन खो जाए तो सबसे पहले अपने बैंक के Official Customer Care या नजदीकी ब्रांच से संपर्क करें और बैंक को फोन खोने की जानकारी दें। जरूरत पड़ने पर Mobile Banking या UPI से जुड़ी सेवाओं को अस्थायी रूप से Block करवाया जा सकता है। फोन खोने के बाद अपनी बैंकिंग ट्रांजैक्शन पर भी नजर बनाए रखें और किसी भी अनजान ट्रांजैक्शन पर बैंक को तुरंत जानकारी दें।

SIM को तुरंत Block करवाएं

फोन के साथ SIM भी खो गया है तो Telecom Operator से संपर्क कर पुराने सिम को तुरंत ब्लॉक करवा सकते हैं और उसी नंबर का Duplicate SIM जारी करवा सकते हैं। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कई Banking और Online Services में OTP मोबाइल नंबर पर आता है। पुराना सिम किसी गलत व्यक्ति के हाथ लगने पर इसका दुरुपयोग करने की कोशिश की जा सकती है।

जरूरी Password बदलें

अगर फोन में Email, Social Media या दूसरे महत्वपूर्ण अकाउंट लॉग-इन हैं, तो किसी दूसरे डिवाइस से उनके पासवर्ड बदल दें। खासतौर पर उस ईमेल-अकाउंट का पासवर्ड जरूर बदलें जो आपके दूसरे अकाउंट को रिकवर करने के लिए इस्तेमाल होता है। जहां संभव हो, Two-Factor Authentication ऑन कर दें और अनजान डिवाइस से अकाउंट लॉग-आउट करें।

फोन खोने की शिकायत दर्ज करें

फोन चोरी हुआ है या कहीं गिर गया है तो स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। IMEI Number संभालकर रखें। यह नंबर फोन के Box, Invoice या खरीद से जुड़े Documents पर मिल सकता है। खोए या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक और ट्रेस करने के लिए CEIR (Central Equipment Identity Register) की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके जरिए IMEI को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article