बिजनेस

Stocks To Buy: दो ऑटो शेयर दे सकते हैं 19% तक रिटर्न, जानें हीरो मोटोकॉर्प और क्राफ्ट्समैन ऑटोमैशन का टार्गेट

Stocks To Buy: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने हीरो मोटोकॉर्प के शेयर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 5320 रु का टार्गेट दिया है।

Image

हीरो मोटोकॉर्प और क्राफ्ट्समैन ऑटोमैशन के शेयर खरीदें

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • दो ऑटो शेयर दे सकते हैं अच्छा रिटर्न
  • हीरो मोटोकॉर्प और क्राफ्ट्समैन ऑटोमैशन खरीदने की सलाह
  • 19% तक रिटर्न मिलने की उम्मीद

Stocks To Buy: इस समय शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर है। हालांकि शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट आई थी। जब शेयर बाजार इतना हाई हो तो जानकार अकसर अच्छे शेयरों में निवेश करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी ऐसे शेयरों की तलाश में हैं, जिनमें मौजूदा स्तर से प्रॉफिट देने की संभावना है तो यहां हम आपको ऐसे दो शेयरों की जानकारी देंगे। ये दोनों ऑटो कंपनियों के शेयर हैं, जिनमें एक्सपर्ट ने खरीदारी की सलाह दी है। इन शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प और क्राफ्ट्समैन ऑटोमैशन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -

हीरो मोटोकॉर्प

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने हीरो मोटोकॉर्प के शेयर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 5320 रु का टार्गेट दिया है। जबकि बीते शुक्रवार को हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 5098 रु पर बंद हुआ। यानी ये मौजूदा स्तर से 4 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

खेमका के मुताबिक कंपनी ने ग्रोथ करते हुए नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिससे इसका एक्सपोर्ट बेहतर होगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था रिकवर हो रही है, जिससे कंपनी को फायदा होगा।

क्राफ्ट्समैन ऑटोमैशन

खेमका के मुताबिक क्राफ्ट्समैन ऑटोमैशन के शेयर खरीदने में भी फायदा है। ये शेयर हीरो मोटोकॉर्प से ज्यादा फायदा करा सकता है। इस स्टॉक के लिए उन्होंने 5305 रुपये का टार्गेट दिया है। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 4,451 रुपये बंद हुआ। इस हिसाब से इस स्टॉक में 19 फीसदी का फायदा कराने की गुंजाइश है।

क्यों खरीदें क्राफ्ट्समैन ऑटोमैशन के शेयर

खेमका के अनुसार अच्छी ऑर्डर बुक के चलते वित्त वर्ष 2023-24 से 2025-26 के दौरान कंपनी की ग्रोथ केट 15 फीसदी रह सकती है। वहीं ये अगले 4-5 सालों में 100 मिलियन डॉलर का इंक्रीमेंट रिवेन्यू दे सकती है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article