बिजनेस

Reliance Power: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को हुआ 397 करोड़ का घाटा, कर्ज घटाने पर फोकस

Reliance Power Q4 Results: रिलायंस पावर अपना कर्ज कम करने पर फोकस कर रही है। इसकी दो सब्सिडियरी कंपनियों ने ऑथम इन्वेस्टमेंट की यूनिट रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस के साथ 1,023 करोड़ रुपये का कर्ज निपटा दिया है।

Image

रिलायंस पावर को हुआ घाटा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस पावर को हुआ घाटा
  • कर्ज घटाने पर फोकस कर रही कंपनी
  • फ्यूल कंजम्पशन की कॉस्ट बढ़ने से हुआ घाटा

Reliance Power Q4 Results: रिलायंस पावर लिमिटेड ने शनिवार को मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश कर दिए। कंपनी को मार्च तिमाही में 397.66 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। इसकी मुख्य वजह फ्यूल कंजम्पशन की बढ़ी हुई लागत है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि पिछले वर्ष की समान अवधि में इसे 321.79 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था। हालाँकि कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 1,853.32 करोड़ रु से बढ़कर 2,193.85 करोड़ रु हो गई।

ये भी पढ़ें -

कितनी हो गई फ्यूल कंजम्पशन की कॉस्ट

खर्चों में देखें तो फ्यूल कंजम्पशन की लागत तिमाही के दौरान बढ़कर 953.67 करोड़ रु हो गई, जो 2022-23 में जनवरी-मार्च अवधि में 823.47 करोड़ रु थी। पूरे वित्त वर्ष के लिए देखें तो पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का घाटा 470.77 करोड़ रु था, जो वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 2,068.38 करोड़ रु हो गया।

कर्ज घटा रही रिलायंस पावर

रिलायंस पावर अपना कर्ज कम करने पर फोकस कर रही है। इसकी दो सब्सिडियरी कंपनियों ने ऑथम इन्वेस्टमेंट की यूनिट रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस के साथ 1,023 करोड़ रुपये का कर्ज निपटा दिया है। इसकी दो सब्सिडयरी कलाई पावर प्राइवेट लिमिटेड और रिलायंस क्लीनजेन लिमिटेड ने ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की सब्सिडियरी रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) के साथ समझौता किया है।

बेच दिया अपना प्रोजेक्ट

रिलायंस पावर ने महाराष्ट्र में अपना 45 मेगावाट का विंड एनर्जी प्रोजेक्ट जेएसडब्ल्यू रिन्यूएबल एनर्जी को 132 करोड़ रुपये में बेच दिया है। इससे मिली रकम का इस्तेमाल कंपनी ने अपना डेट घटाने में किया है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article