बिजनेस

सोने का भाव आज का 30 अप्रैल 2026: फिर बढ़े रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 30 April 2026: आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 30 April 2026 : पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 1.62% चढ़कर यानी 2417 रुपये तेजी के साथ 1,51,467 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,50,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह तक 1,47,973 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक 1,48,652 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,50,263 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 147973 रुपये प्रति 10 ग्राम148652 रुपये प्रति 10 ग्राम150263 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 147380 रुपये प्रति 10 ग्राम148057 रुपये प्रति 10 ग्राम149661 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 135543 रुपये प्रति 10 ग्राम136165 रुपये प्रति 10 ग्राम137641 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 110980 रुपये प्रति 10 ग्राम111489 रुपये प्रति 10 ग्राम112697 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 86564 रुपये प्रति 10 ग्राम86961 रुपये प्रति 10 ग्राम87904 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹150810₹138250₹113140
मुंबई₹150660₹138100₹112990
कोलकाता₹150660₹138100₹112990
चेन्नई₹151640₹139000₹115750
पटना₹150710₹138150₹113040
गाजियाबाद₹150810₹138250₹113140
नोएडा₹150810₹138250₹113140
गुरुग्राम₹150810₹138250₹113140
चंडीगढ़₹150810₹138250₹113140
लखनऊ₹150810₹138250₹113140
मेरठ₹150810₹138250₹113140
अयोध्या₹150810₹138250₹113140
कानपुर₹150810₹138250₹113140
जयपुर₹150810₹138250₹113140
लुधियाना₹150810₹138250₹113140
गुवाहाटी₹150660₹138100₹112990
इंदौर₹150710₹138150₹113040
अहमदाबाद₹150710₹138150₹113040
वडोदरा₹150710₹138150₹113040
सूरत₹150710₹138150₹113040
पुणे₹150660₹138100₹112990
नागपुर₹150660₹138100₹112990
नासिक₹150690₹138130₹113020
बैंगलोर₹150660₹138100₹112990
भुवनेश्वर₹150660₹138100₹112990
कटक₹150660₹138100₹112990
केरल₹150660₹138100₹112990
रायपुर₹150660₹138100₹112990
हैदराबाद₹150660₹138100₹112990

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में 1,500 रुपये की गिरावट आई और यह 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,500 रुपये यानी एक प्रतिशत गिरकर 1,52,800 रुपये (सभी टैक्स समेत) प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 1,54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 23.31 डॉलर यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर 4,573.75 डॉलर प्रति औंस रह गया। विश्व स्वर्ण परिषद के अनुसार, जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान भारत में सोने की मांग सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 151 टन पर पहुंच गई। यह वृद्धि, कीमतों के ऊंचे स्तर पर होने के बावजूद, निवेश की मजबूत मांग के कारण हुई।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले निवेशकों के सतर्क रुख से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत बढ़कर 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 93 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,50,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 9,067 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में जून डिलीवरी वाला कॉमेक्स सोना वायदा 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,615.69 डॉलर प्रति औंस रहा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

यह गिरावट मुनाफावसूली के कारण हुई, क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर के बारे में फैसले से पहले कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। सर्राफा कारोबारियों ने पश्चिम एशिया में तनाव के कारण ऊर्जा की बढ़ती लागत पर गौर किया। इससे महंगाई ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती है और केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक अपनी नीतियां सख्त बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि बुधवार को सोने का कारोबार कमजोर रहा, क्योंकि लगातार मुनाफावसूली और कच्चे तेल की कीमतों से जुड़ी महंगाई की चिंताओं ने इस कीमती धातु की कीमतों पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने कहा कि तेल की ऊंची कीमतें इस संभावना को और मजबूत कर रही हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व अपनी मौद्रिक नीति पर सख्त रुख बनाए रख सकता है। इससे डॉलर को मजबूती मिलेगी और सर्राफा की दरों में तेजी की गुंजाइश सीमित हो जाती है।

त्रिवेदी ने कहा कि कारोबारी अब फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले और चेयरमैन जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, ताकि उन्हें यह संकेत मिल सके कि अमेरिका-ईरान के बीच जारी अनिश्चितता के माहौल में अधिकारी ब्याज दर के बारे में क्या सोच रहे हैं। विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर डॉलर और पश्चिम एशिया में लगातार जारी तनाव ने कीमती धातुओं को सहारा दिया, जबकि कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों ने इनकी और बढ़त को सीमित कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article