बिजनेस

सोने का भाव आज का 11 फरवरी 2026: बढ़े रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 11 February 2026: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India123.

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 11 February 2026: सोने की कीमतों में लगातार उलटफेर हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमतें 600 रुपये या 0.4 प्रतिशत बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गईं। पिछले दिन यह 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव 1.13% बढ़कर यानी 1766 रुपये चढ़कर 1,58,569 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मंगलवार को 1,56,539 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर था। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 1.06 प्रतिशत बढ़कर 5,078.72 डॉलर प्रति औंस हो गया।

उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,58,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सर्वाधिक उच्च स्तर पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह तक सोने की कीमत 1,56,255 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक घटकर 1,56,113 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,57,322 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 156255 रुपये प्रति 10 ग्राम156113 रुपये प्रति 10 ग्राम157322 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 155629 रुपये प्रति 10 ग्राम155488 रुपये प्रति 10 ग्राम156692 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 143130 रुपये प्रति 10 ग्राम143000 रुपये प्रति 10 ग्राम144107 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 117191 रुपये प्रति 10 ग्राम117085 रुपये प्रति 10 ग्राम117992 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 91409 रुपये प्रति 10 ग्राम91326 रुपये प्रति 10 ग्राम92033 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹158660₹145450₹119040
मुंबई₹158510₹145300₹118890
कोलकाता₹158510₹145300₹118890
चेन्नई₹159280₹146000₹125400
पटना₹158560₹145350₹118940
लखनऊ₹158660₹145450₹119040
मेरठ₹158660₹145450₹119040
अयोध्या₹158660₹145450₹119040
कानपुर₹158660₹145450₹119040
चंडीगढ़₹158660₹145450₹119040
गुरुग्राम₹158660₹145450₹119040
गाजियाबाद₹158660₹145450₹119040
नोएडा₹158660₹145450₹119040
जयपुर₹158660₹145450₹119040
अहमदाबाद₹158560₹145350₹118940
वडोदरा₹158560₹145350₹118940
पुणे₹158510₹145300₹118890
लुधियाना₹158660₹145450₹119040
गुवाहाटी₹158510₹145300₹118890
इंदौर₹158560₹145350₹118940
सूरत₹158560₹145350₹118940
नागपुर₹158510₹145300₹118890
नासिक₹158540₹145330₹118920
बैंगलोर₹158510₹145300₹118890
भुवनेश्वर₹158510₹145300₹118890
कटक₹158510₹145300₹118890
रायपुर₹158510₹145300₹118890
हैदराबाद₹158510₹145300₹118890

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतें 2,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गईं। 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 2,200 रुपये या 1.4 प्रतिशत बढ़कर 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली घटकर 5,052.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

वायदा बाजार में सोने का भाव

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों की मुनाफावसूली से वायदा बाजार में सोने के भाव में मंगलवार को गिरावट आई। सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोने के वायदा भाव में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। अप्रैल आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 677 रुपये या 0.43 प्रतिशत घटकर 1,57,389 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में सोने का बंद भाव 1,58,066 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने के अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का वायदा भाव 24.19 डॉलर या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,055.21 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले बाजार सत्र में यह 5,079.4 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं और निवेशकों की सतत लिवाली के बीच सोने में लगातार दूसरे सत्र में तेजी रही। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने में मामूली बढ़त हुई, जबकि व्यापारी नए वृहद आर्थिक संकेतों का इंतजार कर रहे थे। कारोबारियों ने कहा कि मजबूत अमेरिकी डॉलर ने भी बाजार की धारणा पर दबाव डाला तथा घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा), जतिन त्रिवेदी ने कहा कि बाजार भागीदार अमेरिका के मुख्य खुदरा बिक्री आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद हफ्ते के आखिर में बेरोजगारी और गैर-कृषि पेरोल आंकड़े आएंगे। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के आने के बाद उतार- चढ़ाव की संभावना है, क्योंकि ये फेडरल रिजर्व के नीतिगत रुख को लेकर उम्मीदों को आकार देंगे और सर्राफा में अल्पावधिक मूल्य दिशा पर असर डालेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article