बिजनेस

सोने का भाव आज का 10 जून 2026: रेट में भारी गिरावट, जानें अपने शहर में 24k से लेकर 10k तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 10 June 2026: कैरेट के हिसाब से सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 10 June 2026 : ईरान संकट के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट शुरू हो गई। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 4,300 रुपये यानी करीब 3% गिरकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले 24 कैरेट सोने के वायदा भाव शाम तक 2.13% घटकर यानी 3243 रुपये गिरावट के साथ 1,49,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,52,443 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 90.53 डॉलर यानी 2.13% गिरकर 4,168.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक 1,52,519 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,48,429 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 147146 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बुलियन्स के मुताबिक 148,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा जेवर खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 152519 रुपये प्रति 10 ग्राम148429 रुपये प्रति 10 ग्राम147146 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 151908 रुपये प्रति 10 ग्राम147835 रुपये प्रति 10 ग्राम146557 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 139707 रुपये प्रति 10 ग्राम135961 रुपये प्रति 10 ग्राम134786 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 114389 रुपये प्रति 10 ग्राम111322 रुपये प्रति 10 ग्राम110360 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 89224 रुपये प्रति 10 ग्राम86831 रुपये प्रति 10 ग्राम86080 रुपये प्रति 10 ग्राम

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम (₹)10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलोग्राम (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
24 कैरेट सोना₹14,898₹148,980₹1,489,800₹14,898,000₹422,351₹173,767
22 कैरेट सोना₹13,657₹136,565₹1,365,650₹13,656,500₹387,155₹159,287
20 कैरेट सोना₹12,415₹124,150₹1,241,500₹12,415,000₹351,959₹144,806
18 कैरेट सोना₹11,174₹111,735₹1,117,350₹11,173,500₹316,763₹130,326
16 कैरेट सोना₹9,932₹99,320₹993,200₹9,932,000₹281,567₹115,845
14 कैरेट सोना₹8,691₹86,905₹869,050₹8,690,500₹246,372₹101,364
12 कैरेट सोना₹7,449₹74,490₹744,900₹7,449,000₹211,176₹86,884
10 कैरेट सोना₹6,208₹62,075₹620,750₹6,207,500₹175,980₹72,403
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: चांदी का भाव आज का 10 जून 2026

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹149010₹136600₹111790
मुंबई₹148860₹136450₹111640
कोलकाता₹148860₹136450₹111640
चेन्नई₹150550₹138000₹115700
पटना₹148910₹136500₹111690
लखनऊ₹149010₹136600₹111790
मेरठ₹149010₹136600₹111790
अयोध्या₹149010₹136600₹111790
कानपुर₹149010₹136600₹111790
गाजियाबाद₹149010₹136600₹111790
नोएडा₹149010₹136600₹111790
गुरुग्राम₹149010₹136600₹111790
चंडीगढ़₹149010₹136600₹111790
जयपुर₹149010₹136600₹111790
लुधियाना₹149010₹136600₹111790
गुवाहाटी₹148860₹136450₹111640
इंदौर₹148910₹136500₹111690
अहमदाबाद₹148910₹136500₹111690
वडोदरा₹148910₹136500₹111690
सूरत₹148910₹136500₹111690
पुणे₹148860₹136450₹111640
नागपुर₹148860₹136450₹111640
नासिक₹148890₹136480₹111670
बैंगलोर₹148860₹136450₹111640
भुवनेश्वर₹148860₹136450₹111640
कटक₹148860₹136450₹111640
रायपुर₹148860₹136450₹111640
हैदराबाद₹148860₹136450₹111640
केरल₹148860₹136450₹111640

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को कमजोर डॉलर और धारणा में सुधार के कारण सोने की कीमतों में 1,500 रुपये की मजबूती देखी गई और यह फिर से 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार पहुंच गया। स्थानीय बाजार के जानकारों के मुताबिक 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 1,500 रुपये बढ़कर 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली रूप से गिरकर 4,326.78 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

सीमित दायरे में हुए कारोबार में मंगलवार को सोने के वायदा भाव बढ़कर करीब 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सर्राफा बाजार को राहत मिली, हालांकि महंगाई और ऊंची ब्याज दरों को लेकर चिंता ने बढ़त को सीमित रखा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 131 रुपये की तेजी के साथ 1,54,915 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। विदेशी बाज़ारों में, न्यूयॉर्क में अगस्त डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा में कारोबार मामूली गिरावट के साथ 4,350.47 डॉलर प्रति औंस पर हुई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

यह बढ़त तब हुई जब वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें कम थीं। जानकारों का मानना है कि घरेलू कीमतों में यह उछाल कमजोर डॉलर और निवेशकों की नई दिलचस्पी के कारण आया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस), सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतों में उछाल आया, जिसे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कमजोर डॉलर व बॉन्ड प्रतिफल में आई गिरावट से सहारा मिला।

उन्होंने कहा कि ईरान और इजराइल के एक-दूसरे पर हमले रोकने पर सहमत होने के बाद बाजार का मूड सुधरा, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों से औपचारिक युद्धविराम की दिशा में प्रगति के संकेत मिले, जिससे इस विवाद के कूटनीतिक समाधान की उम्मीदें बढ़ीं। गांधी ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव कम होने से ऊर्जा की वजह से होने वाली महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुईं, जिससे हालिया गिरावट के बाद कीमती धातुओं को सहारा मिला। गांधी ने कहा कि हालांकि, सुधार सीमित रहा क्योंकि निवेशक अमेरिकी मौद्रिक नीति के भविष्य पर विचार करते रहे।

मिराए एसेट शेयरखान के प्रमुख-जिंस प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना 4,330 डॉलर प्रति औंस के स्तर के आसपास नीचे कारोबार कर रहा है क्योंकि व्यापारी पश्चिम एशिया की स्थिति के बारे में और संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ एक बेहतर समझौता जल्द ही होने वाला है। इस बीच, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ एक बेहतर समझौता जल्द ही होने वाला है।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि लगातार महंगाई के कारण ब्याज दरें बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से सोने की कीमतों में मामूली बढ़त हुई है; हालांकि, इन आशंकाओं ने मांग को कुछ कम भी किया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article