बिजनेस

चांदी का भाव आज का 10 जून 2026: 10000 रुपये लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में ताजा दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 10 June 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 10 June 2026 : ईरान-अमेरिका में चल रहे संघर्ष के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट शुरू हो गई। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत 10,000 रुपये यानी करीब 4% लुढ़ककर 2,45,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 1.21% लुढ़कर यानी 2877 रुपये गिरावट के साथ 2,35,651 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,38,528 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.24% टूटकर 63.87 डॉलर प्रति औंस पर रही। बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,34,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,45,938 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,36,280 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,33,283 रुपये किलो हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 10000 रुपये घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलो हो गया। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी के प्रकार1 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
999 फाइन सिल्वर₹236₹2,359₹23,593₹235,930₹6,689₹2,752
925 स्टर्लिंग सिल्वर₹218₹2,182₹21,824₹218,235₹6,187₹2,545
900 कॉइन सिल्वर₹212₹2,123₹21,234₹212,337₹6,020₹2,477
800 जर्मन सिल्वर₹189₹1,887₹18,874₹188,744₹5,351₹2,201
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: सोने का भाव आज का 10 जून 2026

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,500₹25,000₹2,50,000
मुंबई₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोलकाता₹2,500₹25,000₹2,50,000
चेन्नई₹2,600₹26,000₹2,60,000
पटना₹2,500₹25,000₹2,50,000
लखनऊ₹2,500₹25,000₹2,50,000
मेरठ₹2,500₹25,000₹2,50,000
कानपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अयोध्या₹2,500₹25,000₹2,50,000
गाजियाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
नोएडा₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुरुग्राम₹2,500₹25,000₹2,50,000
चंडीगढ़₹2,500₹25,000₹2,50,000
जयपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
लुधियाना₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुवाहाटी₹2,500₹25,000₹2,50,000
जलगांव₹2,500₹25,000₹2,50,000
इंदौर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
सूरत₹2,500₹25,000₹2,50,000
पुणे₹2,500₹25,000₹2,50,000
नागपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
नासिक₹2,500₹25,000₹2,50,000
बैंगलोर₹2,500₹25,000₹2,50,000
वडोदरा₹2,500₹25,000₹2,50,000
भुवनेश्वर₹2,600₹26,000₹2,60,000
कटक₹2,600₹26,000₹2,60,000
रायपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
हैदराबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
केरल₹2,600₹26,000₹2,60,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को कमजोर डॉलर और धारणा में सुधार के कारण चांदी की कीमतें 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 68.28 डॉलर प्रति औंस पर थोड़ी ऊपर मजबूत हुई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

पश्चिम एशिया संकट के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,47 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 861 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,47,250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी वायदा कीमत 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 68.49 डॉलर प्रति औंस हो गई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article