बिजनेस

शशिधर जगदीशन HDFC Bank के 3 साल तक रहेंगे MD-CEO, RBI ने दी मंजूरी

Sashidhar Jagdishan Re-Appointed MD-CEO of HDFC Bank: शशिधर जगदीशन 1996 में फाइनेंस सेगमेंट में मैनेजर के रूप में बैंक में शामिल हुए। वह 1999 में बिजनेस हेड - फाइनेंस बने और 2008 में मुख्य वित्तीय अधिकारी (Chief Financial Officer) के रूप में नियुक्त हुए।

Image

शशिधर जगदीशन एचडीएफसी बैंक के एमडी-सीईओ फिर से नियुक्त

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • शशिधर जगदीशन हुए एचडीएफसी बैंक के एमडी रिअपॉइंट
  • उन्हें सीईओ की पोस्ट पर भी रिअपॉइंट किया गया है
  • वे 1996 में बैंक से जुड़े थे

Sashidhar Jagdishan Re-Appointed MD-CEO of HDFC Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के एमडी, सीईओ के रूप में 3 साल के लिए शशिधर जगदीशन (Sashidhar Jagdishan) के अपॉइंटमेंट को मंजूरी दे दी। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट, जगदीशन के पास 31 वर्षों से अधिक का अनुभव है और उनके पास इकोनॉमिक्स ऑफ वेल्थ, बैंकिंग एंड फाइनेंस में मास्टर डिग्री है, जो उन्होंने शेफ़ील्ड यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड किंगडम से हासिल की है।

1996 में बैंक से जुड़े

वह 1996 में फाइनेंस सेगमेंट में मैनेजर के रूप में बैंक में शामिल हुए। वह 1999 में बिजनेस हेड - फाइनेंस बने और 2008 में मुख्य वित्तीय अधिकारी (Chief Financial Officer) के रूप में नियुक्त हुए।

बैंक के अनुसार उन्होंने बैंक की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वर्षों से इसके रणनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करने में संगठन में अहम रोल अदा किया। बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्ति होने से पहले, वह फाइनेंस, ह्यूमन रिसॉर्स, लीगल और सचिवीय, प्रशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस और कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी के कार्यों की देखरेख करने के अलावा बैंक के ग्रुप हेड थे।

एचडीएफसी बैंक की विलय योजना

हाल ही में, एचडीएफसी कॉर्प का देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक में विलय हो गया। पिछले अप्रैल में घोषित भारत के कॉर्पोरेट इतिहास के सबसे बड़े विलय में, एचडीएफसी बैंक ने लगभग 40 अरब डॉलर के सौदे में एचडीएफसी का अधिग्रहण करने पर सहमति व्यक्त की।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article