बिजनेस

इस बैंक ने बढ़ाई स्पेशल FD स्कीम की डेडलाइन, 31 अक्टूबर तक मिला मौका, मिलेगा ज्यादा ब्याज

IDBI Bank Amrit Mahotsav FD: आईडीबीआई बैंक की वेबसाइट के अनुसार, इसने अमृत महोत्सव एफडी नाम की स्पेशल एफडी की वैलिडिटी डेट को बढ़ा दिया है। इसने इस स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन को 30 सितंबर, 2023 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दिया है।

Image

आईडीबीआई बैंक अमृत महोत्सव एफडी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अमृत महोत्सव एफडी की डेडलाइन बढ़ी
  • 31 अक्टूबर तक मिला मौका
  • पहले 30 सितंबर थी डेडलाइन

IDBI Bank Amrit Mahotsav FD: आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम राशि के लिए सावधि जमा (FD) ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई ब्याज दरें 15 सितंबर से प्रभावी हैं। इसके अलावा, बैंक की वेबसाइट के अनुसार, इसने अमृत महोत्सव एफडी (Amrit Mahotsav FD) नाम की स्पेशल एफडी की वैलिडिटी डेट को बढ़ा दिया है। इसने इस स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन को 30 सितंबर, 2023 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दिया है।

बता दें कि ये स्पेशल एफडी स्कीम 375 दिनों और 444 दिनों के लिए उपलप्ध है। आगे जानिए इस एफडी की ब्याज दरें।

कितनी है ब्याज दर

आईडीबीआई बैंक सामान्य, एनआरई (NRE या नॉन-रेसिडेंशियल एक्सटर्नल) और एनआरओ (Non- Resident Ordinary) ग्राहकों को 444 दिनों की अमृत महोत्सव एफडी योजना के तहत 7.15% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.65% ब्याज दर की पेशकश की जाएगी। साथ ही, समय से पहले पैसा निकालने और एफडी बंद करने की भी अनुमति होगी।

375 दिनों की एफडी

वहीं 375 दिनों की एफडी पर सामान्य नागरिकों, एनआरई और एनआरओ को 7.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जाएगी।

444 दिनों के लिए आईडीबीआई स्पेशल नॉन-कॉलेबल ऑप्शन एफडी स्कीम

ये स्कीम 444 दिनों की है। इसमें सामान्य नागरिकों, एनआरई और एनआरओ को 7.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जाएगी। मगर इस स्कीम में समय से पहले एफडी बंद नहीं की जा सकती। दूसरी बात कि इस स्कीम में न्यूनतम जमा राशि 15,00,001 रुपये और अधिकतम राशि 2 करोड़ रुपये से कम है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article