बिजनेस

Share Market Today: जोरदार बिकवाली से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का, निफ्टी आया 24,500 अंक के नीचे

Share Market Today: शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। चौतरफा बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 930 अंक से अधिक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी में भी बड़ी गिरावट आई।

Image

शेयर बाजार टूटा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार टूटा
  • निफ्टी आया 24,500 अंक के नीचे
  • सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का

Share Market Today: शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। चौतरफा बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 930 अंक से अधिक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी में भी बड़ी गिरावट आई। कारोबारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों में नरमी से घरेलू बाजार प्रभावित हुआ। इसके अलावा, कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों से भी धारणा प्रभावित हुई।

ये भी पढ़ें -

कितना टूटे सेंसेक्स-निफ्टी

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 930.55 अंक यानी 1.15 प्रतिशत का गोता लगाकर 80,220.72 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,001.74 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 309 अंक यानी 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,472.10 अंक पर बंद हुआ।

कौन से शेयर ज्यादा गिरे

सेंसेक्स के तीस शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और रिलायंस में प्रमुख रूप से गिरावट आई। इसके रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले और इन्फोसिस के शेयर लाभ में रहे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,261.83 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,225.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

हुंडई की फीकी शुरुआत

वाहन बनाने वाली दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई की भारतीय इकाई हुंडई मोटर इंडिया लि. की शेयर बाजार में शुरुआत फीकी रही। कंपनी का शेयर आईपीओ प्राइस 1,960 रुपये के मुकाबले सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा।

अमेरिकी बाजार कैसा रहा

अमेरिकी बाजार सोमवार को नुकसान में रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 73.48 अंक नीचे आया था जबकि निफ्टी में 72.95 अंक की गिरावट आई थी। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article