बिजनेस

NTPC Green Energy के शेयरों में आने वाला है तूफानी उछाल! 2025 में 1000 MW सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट से मिलेगा बूस्ट?

NTPC Green Share Price Target: NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। NTPC ग्रीन एनर्जी ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन (UPPCL) द्वारा आयोजित किए गए ई-रिवर्स नीलामी में सफलता प्राप्त की है। क्या शेयर में तेजी देखने को मिलेगी चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।

Image

NTPC Green Energy शेयर प्राइस टारगेट

Photo : Times Now Digital

NTPC Green Share Price Target: NTPC ग्रीन एनर्जी (NTPC REL), जो कि NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। NTPC ग्रीन एनर्जी ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन (UPPCL) द्वारा आयोजित किए गए ई-रिवर्स नीलामी में सफलता प्राप्त की है। इस नीलामी के तहत NTPC REL ने 2000 मेगावाट के सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट के लिए बोली लगाई, जिसमें से NTPC REL ने 1000 मेगावाट की क्षमता को 2.56 रुपये प्रति किलोवॉट घंटे की प्रतिस्पर्धी दर पर हासिल किया है।

NTPC ग्रीन एनर्जी के शेयरों में पॉजिटिव ट्रेंड

बीते शुक्रवार को NTPC ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। अंत में ये शेयर 127.90 रुपये से बढ़कर 128.35 रुपये पर बंद हुआ। इस दौरान स्टॉक ने 128.40 रुपये पर शुरुआत की और 132 रुपये का हाई लेवल बनाया, जबकि निचला स्तर 127.80 रुपये रहा। इस बढ़त ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है।

NTPC ग्रीन एनर्जी के लिए स्टॉक प्राइस टारगेट

NTPC ग्रीन एनर्जी के लिए वर्तमान स्टॉक प्राइस टारगेट 128 रुपये है, जिसमें 120 रुपये पर बाउंस बैक का अनुमान है। यदि स्टॉक 134 रुपये के स्तर को पार करता है तो इसे 139 रुपये तक बढ़ने की संभावना है। इस पॉजिटिव आउटलुक के तहत, विशेषज्ञों ने स्टॉक पर "BUY" रेटिंग दी है, और इसके लिए 134-139 रुपये का टारगेट सेट किया है, जबकि 120 रुपये का स्टॉप लॉस रखा गया है।

यहां देखें पूरा वीडियो

NTPC ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स में क्या नया

NTPC ग्रीन एनर्जी के तहत NTPC रिन्यूएबल एनर्जी ने गुजरात के मेसांका में अपनी 150 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना का 30 मेगावाट का हिस्सा दिसंबर 2024 में वाणिज्यिक उत्पादन में डाला। इससे पहले, जुलाई 2024 में परियोजना के 60 मेगावाट हिस्से को भी वाणिज्यिक रूप से चालू किया गया था। इस कंपनी ने बिहार सरकार के साथ भी एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत राज्य में विभिन्न नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article