बिजनेस

NTPC Green IPO: कैसा मिल रहा NTPC Green के IPO को रेस्पॉन्स, पहले दिन मिला इतना सब्सक्रिप्शन, पर लुढ़का GMP

NTPC Green Energy IPO Subscription Status: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ 2024 का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ है। इससे पहले हुंडई मोटर इंडिया का 27,870 करोड़ रुपये और स्विगी का 11,300 करोड़ रुपये का आईपीओ आया है, जबकि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ 10 हजार करोड़ रु का है।

Image

NTPC Green के IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • NTPC Green के IPO को हल्का रेस्पॉन्स
  • जीएमपी में भारी गिरावट
  • 1 रु रह गया GMP

NTPC Green Energy IPO Subscription Status: पीएसयू कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) का IPO 19 नवंबर को खुला और बोली के पहले दिन इसे 0.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा ओवरसब्सक्राइब हो गया है। हालांकि इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) काफी गिरा है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी केवल 1 रु रह गया है।

ये भी पढ़ें -

2024 का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ 2024 का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ है। इससे पहले हुंडई मोटर इंडिया का 27,870 करोड़ रुपये और स्विगी का 11,300 करोड़ रुपये का आईपीओ आया है, जबकि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ 10 हजार करोड़ रु का है।

प्राइस बैंड और लॉट साइज

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ में प्राइस बैंड 102 रुपये से 108 रुपये है। रिटेल निवेशक 138 शेयरों के न्यूनतम लॉट साइज के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए 14,904 रुपये का निवेश आवश्यक है।

फाइनेंशियल रिजल्ट और आईपीओ का मकसद

नए इश्यू से आए फंड का उपयोग सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश, कर्ज चुकाने और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2022 में 910.42 करोड़ रुपये से 46.82% की सीएजीआर से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 1,962.6 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं प्रॉफिट वित्त वर्ष 22 में 94.74 करोड़ रुपये से 90.75% की सीएजीआर से बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 344.72 करोड़ रुपये हो गया।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article