बिजनेस

SME IPO: सेबी का SME IPO में मिनिमम निवेश लिमिट बढ़ाने का प्रस्ताव, कम से कम लगाने होंगे 4 लाख रु

SME IPO: एसएमई इश्यू में वृद्धि के साथ, ऐसी ऑफरिंग्स में निवेशकों की भागीदारी भी काफी बढ़ गई है। अलॉटेड निवेशक-आवेदक रेशियो वित्त वर्ष 2021-22 में चार गुना था, यह वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 46 गुना और वित्त वर्ष 2023-24 में 245 गुना हो गया है।

Image

एसएमई आईपीओ में न्यूनतम निवेश सीमा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बढ़ सकती है SME IPO में मिनिमम निवेश लिमिट
  • 4 लाख रु हो सकती है
  • सेबी ने रखा प्रस्ताव

SME IPO: मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने मंगलवार को एसएमई (स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज) IPO के लिए आवेदन को लेकर कम से कम निवेश सीमा चार लाख रुपये तक करने का प्रस्ताव किया है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि केवल पर्याप्त जोखिम लेने और निवेश की क्षमता वाले निवेशक ही आवेदन कर सकें। यह कदम एसएमई इश्यू में तेज ग्रोथ के बाद उठाया गया है। इन इश्यू में निवेशकों की अच्छी-खासी भागीदारी रही है।

ये भी पढ़ें -

निवेशकों की भागीदारी भी काफी बढ़ी

एसएमई इश्यू में वृद्धि के साथ, ऐसी ऑफरिंग्स में निवेशकों की भागीदारी भी काफी बढ़ गई है। अलॉटेड निवेशक-आवेदक रेशियो वित्त वर्ष 2021-22 में चार गुना था, यह वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 46 गुना और वित्त वर्ष 2023-24 में 245 गुना हो गया है। यानी पहले 4 में से एक व्यक्ति को एसएमई आईपीओ में शेयर मिल जाते थे, मगर अब 245 में से एक को मिलते हैं।

छोटे रिटेल निवेशकों की रक्षा

सेबी ने अपने कंसल्टेशन पेपर में कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में एसएमई आईपीओ में खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ी है। एसएमई आईपीओ में जोखिम ज्यादा है और लिस्टिंग के बाद धारणा बदलती है तो उनके फंसने का खतरा होता है। इसको देखते हुए, छोटे रिटेल निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए एसएमई आईपीओ में न्यूनतम आवेदन का आकार एक लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है।’’

इससे यह सुनिश्चित होगा कि केवल जोखिम लेने की क्षमता और जानकारी रखने वाले निवेशक ही एसएमई आईपीओ में आवेदन करें।

एसएमई सेगमेंट को लेकर भरोसा बढ़ेगा

उच्च निवेश सीमा छोटे निवेशकों की भागीदारी को कम करेगी और जोखिम लेने की क्षमता वाले निवेशकों को आकर्षित करेगी। इससे एसएमई सेगमेंट को लेकर भरोसा बढ़ेगा। एक अन्य प्रस्ताव में निवेश सीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर चार लाख रुपये प्रति आवेदन करने का सुझाव दिया गया है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इस बारे में लोगों से चार दिसंबर तक सुझाव देने को कहा है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article