बिजनेस

दिसंबर तक 26889 के स्तर को छू सकता है निफ्टी, घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े सेक्टर्स में दिखेगा दम: रिपोर्ट

Indian stock market: रिपोर्ट में कहा गया, "पहली तिमाही में सरकारी पूंजीगत व्यय अग्रिम स्तर पर था, जिसमें अप्रैल में 61 प्रतिशत और मई में 39 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई, जिसे नए परियोजना ऑर्डरों में मजबूत गति और रक्षा व्यय में मजबूत वृद्धि का समर्थन प्राप्त था।"

Image

भारतीय शेयर बाजार को लेकर भविष्यवाणी

Photo : iStock

Nifty December target: निफ्टी इस साल दिसंबर तक 26,889 के आंकड़े को छू सकता है। इस दौरान घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े सेक्टर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट में दी गई। फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म पीएल कैपिटल की रिपोर्ट में कहा गया, "हमने निफ्टी का 12 महीने का लक्ष्य बढ़ाकर 26,889 कर दिया है और निफ्टी का मूल्यांकन 15 साल के औसत पीई 18.5x से 2.5 प्रतिशत डिस्काउंट किया है।"

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, रिपोर्ट में बताया गया कि डोमेस्टिक फार्मा, बैंक, कैपिटल गुड्स, डिफेंस और पावर जैसे घरेलू अर्थव्यवस्था पर केंद्रित सेक्टर निकट अवधि में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया, "पहली तिमाही में सरकारी पूंजीगत व्यय अग्रिम स्तर पर था, जिसमें अप्रैल में 61 प्रतिशत और मई में 39 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई, जिसे नए परियोजना ऑर्डरों में मजबूत गति और रक्षा व्यय में मजबूत वृद्धि का समर्थन प्राप्त था।"

रिपोर्ट में बताया गया कि फरवरी से जून के बीच आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 100 आधार अंकों की कटौती करने और कैश रिसर्व रेश्यो (सीआरआर) में 100 आधार अंकों की वृद्धि करने से ग्रोथ को बढ़ावा मिला है। पीएल कैपिटल के शोध निदेशक, अमनीश अग्रवाल ने कहा, "व्यापक स्तर पर सुधार अभी बाकी है, लेकिन कर राहत, सामान्य मानसून, मुद्रास्फीति में कमी और कम ब्याज दरें जैसे कारक उपभोग-आधारित सुधार के लिए परिस्थितियां पैदा कर रहे हैं।"

रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण धारणा मजबूत बनी हुई है, जबकि शहरी धारणा में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। घरेलू अर्थव्यवस्था पर केंद्रित क्षेत्र बाजार के प्रदर्शन के अगले चरण का नेतृत्व करेंगे और हम बैंक, स्वास्थ्य सेवा, उपभोक्ता, दूरसंचार और पूंजीगत वस्तुओं को लेकर ओवरवेट हैं, जबकि आईटी सेवाओं, सीमेंट, मेटल और तेल एवं गैस पर अंडरवेट हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अधिक मजबूती दिखाई दे रही है, ग्रामीण वर्तमान स्थिति सूचकांक (सीएसआई) जनवरी 2024 में 96.5 से बढ़कर मई 2025 तक 100 हो गया है।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article