बिजनेस

भारत ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका, रेडीमेड गारमेंट्स सहित इन वस्तुओं के आयात पर लगाया बंदरगाह प्रतिबंध

India Bangladesh Trade: भारत ने शनिवार को बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया। भारत ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड गारमेंट्स, प्रोसेस्ड फूड सहित इत्यादि सामानों के आयात पर बंदरगाह प्रतिबंध लगाया है। हालांकि, यह प्रतिबंध नेपाल और भूटान जाने वाले सामानों पर नहीं लगाया गया है।

Image

भारत ने बांग्लादेश से आने वाले सामान पर बंदरगाह प्रतिबंध लगाया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

India Bangladesh Trade: भारत ने शनिवार को बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया। भारत ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड गारमेंट्स, प्रोसेस्ड फूड सहित इत्यादि सामानों के आयात पर बंदरगाह प्रतिबंध लगाया है। हालांकि, यह प्रतिबंध नेपाल और भूटान जाने वाले सामानों पर नहीं लगाया गया है। वाणिज्य मंत्रालय के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने इस संबंध में शनिवार को एक अधिसूचना जारी की है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड गारमेंट्स सहित इत्यादि सामानों के आयात पर बंदरगाह प्रतिबंध लगाया है, लेकिन यह बंदरगाह प्रतिबंध भारत से होकर नेपाल और भूटान जाने वाले बांग्लादेशी सामानों पर नहीं लगाया गया है।

आदेश में क्या कुछ कहा गया?

आदेश में कहा गया है कि बांग्लादेश से रेडीमेड गारमेंट्स का आयात किसी भी भूमि बंदरगाह से नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, इसकी अनुमति केवल न्हावा शेवा (Nhava Sheva Port) और कोलकाता बंदरगाहों (Kolkata Port) के माध्यम से ही दी गई है।

आदेश में कहा गया कि बंदरगाह प्रतिबंध बांग्लादेश से मछली, एलपीजी, खाद्य तेल और क्रस्ड स्टोन के आयात पर लागू नहीं होंगे। बयान में कहा गया है कि इन बदलावों के लिए देश की आयात नीति में एक नया पैराग्राफ जोड़ा गया है, जो बांग्लादेश से भारत में इन वस्तुओं के आयात को तत्काल प्रभाव से विनियमित करेगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article