बिजनेस

20 Rupees New Notes: 20 रुपये के नए नोट जारी करेगा RBI, गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​के होंगे हस्ताक्षर

20 Rupees New Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 20 रुपये के नए नोट जारी करने वाला है। आरबीआई ने कहा कि वह जल्द ही महात्मा गांधी सीरीज में 20 रुपये के नए बैंक नोट जारी करेगा जिस पर गर्वनर संजय मल्होत्रा के दस्तखत होंगे।

Image

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (फाइल फोटो)

Photo : PTI

20 Rupees New Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 20 रुपये के नए नोट जारी करने वाला है। आरबीआई ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। आरबीआई के मुताबिक, 20 रुपये के नए नोट महात्मा गांधी (नई) सीरीज का हिस्सा होंगे और इस पर गर्वनर संजय मल्होत्रा के दस्तखत होंगे।

आरबीआई के मुताबिक, 20 रुपये के नए नोटों का डिजाइन महात्मा गांधी (नई) सीरीज के 20 रुपये के बैंक नोटों जैसा ही होगा। आरबीआई की ओर से अतीत में जारी किए गए 20 रुपये के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा में बने रहेंगे। जिसका मतलब साफ है कि 20 रुपये के पुराने नोट पहले की तरह वैध रहेंगे। उनके इस्तेमाल में किसी प्रकार की कोई रोक-टोक नहीं है।

RBI क्यों जारी कर रहा नए नोट

आरबीआई के ऐलान में सबसे अहम बात तो यह है कि पहले जारी किए गए सभी 20 रुपये के बैंक नोट कानूनी मुद्रा बने रहेंगे और लेन-देन के लिए पूरी तरह से वैध रहेंगे। नए गर्वनर के दस्तखत के साथ नए नोट जारी करने का कदम आरबीआई के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव के बाद एक मानक प्रक्रिया है और इससे मौजूदा मुद्रा की उपयोगिता या मूल्क पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article