बिजनेस

LNG Import In India: उत्पादन बढ़ने से घटेगा LNG का आयात, FY26 तक रह जाएगा 45%

LNG Import To Reduce: घरेलू उत्पादन बढ़ने के साथ प्राकृतिक गैस, खासकर एलएनजी के लिए आयात पर निर्भरता वित्त वर्ष 2025-26 तक घटकर 45 प्रतिशत रह जाने की संभावना है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है।

Image

उत्पादन बढ़ने से LNG का आयात कम होगा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • घटेगा LNG का आयात
  • उत्पादन बढ़ने का दिखेगा असर
  • FY26 तक 45% रह जाने की उम्मीद

LNG Import To Reduce: घरेलू उत्पादन बढ़ने के साथ प्राकृतिक गैस, खासकर एलएनजी के लिए आयात पर निर्भरता वित्त वर्ष 2025-26 तक घटकर 45 प्रतिशत रह जाने की संभावना है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है। केयर रेटिंग्स ने एक विश्लेषण में कहा है कि घरेलू प्राकृतिक गैस (Domestic Natural Gas) उत्पादन में वृद्धि के साथ ही देश की आयात की जाने वाली लिक्विड एलएनजी गैस (एलएनजी) पर निर्भरता पिछले तीन साल में धीरे-धीरे कम हो गई है और इसके वर्ष 2025-26 तक लगभग 45 प्रतिशत पर आने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2020-21 में देश की एलएनजी आयात निर्भरता 53 प्रतिशत थी।

ये भी पढ़ें -

कितना बढ़ा उत्पादन

रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू गैस उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि से प्राकृतिक गैस की हाई डिमांड को भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। पिछले तीन वर्षों में घरेलू प्राकृतिक गैस उत्पादन में लगभग तीन करोड़ मानक घन मीटर प्रतिदिन की बढ़ोतरी हुई है और 1.5 करोड़ मानक घन मीटर प्रतिदिन की बढ़ोतरी अगले वित्त वर्ष में होने की उम्मीद है।

घटी नेचुरल गैस की डिमांड

वित्त वर्ष 2019-20 तक प्राकृतिक गैस की खपत में लगातार वृद्धि हुई थी। लेकिन महामारी और भू-राजनीतिक स्थितियों के कारण आयातित एलएनजी की कीमतें बढ़ने के बाद वित्त वर्ष 2021-23 से प्राकृतिक गैस की मांग में गिरावट आई है।

केयर रेटिंग्स के निदेशक हार्दिक शाह ने कहा कि घरेलू गैस खपत में गिरावट का ट्रेंड उलट जाएगा और वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक की सबसे अधिक गैस खपत दर्ज होने की संभावना है।

एलएनजी आयात कम होने की उम्मीद

सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक अपने प्राथमिक ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को मौजूदा छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करना है। इसमें उर्वरक, शहरी गैस वितरण, बिजली, रिफाइनरी और पेट्रोरसायन जैसे तैयार उपयोग वाले प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रहेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021-22 के बाद से घरेलू उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होने के साथ वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 में अपेक्षित वृद्धि को देखते हुए एलएनजी आयात कम होने की उम्मीद है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article