बिजनेस

Kesar India Share: केसर इंडिया के शेयर ने 6 महीनों में दिया 1200 फीसदी रिटर्न, 50 हजार को बना दिया 6 लाख से अधिक

Kesar India Bonus Share: 15 सितंबर को बीएसई पर केसर इंडिया का शेयर 255.60 रु पर बंद हुआ था, जबकि 15 मार्च को इसका शेयर 3342.75 रु पर बंद हुआ। इससे शेयर 1207.81 फीसदी ऊपर चढ़ा। इतने रिटर्न से निवेशकों के सिर्फ 50000 रु 6.5 लाख रु से अधिक हो गए होंगे।

Image

केसर इंडिया के शेयर ने दिया 1200 फीसदी रिटर्न

KEY HIGHLIGHTS
  • केसर इंडिया ने दिए बोनस शेयर
  • 1 पर 6 बोनस शेयर दिए
  • 6 महीनों में 1200% चढ़ा शेयर

Kesar India Bonus Share: केसर इंडिया ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया था। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 19 मार्च तय की थी। यानी जिनके पास 19 मार्च को कंपनी के शेयर रहे, उन्हें कंपनी से फ्री बोनस शेयर मिल जाएंगे। कंपनी ने 1 शेयर पर 6 बोनस शेयर देने का ऐलान किया था। केसर इंडिया एक स्मॉल कैप कंपनी है। इसके शेयर ने बीते 6 महीनों में निवेशकों को 1200 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया।

ये भी पढ़ें -

50 हजार को बना दिया 6.5 लाख से ज्यादा

15 सितंबर को बीएसई पर केसर इंडिया का शेयर 255.60 रु पर बंद हुआ था, जबकि 15 मार्च को इसका शेयर 3342.75 रु पर बंद हुआ। इससे शेयर 1207.81 फीसदी ऊपर चढ़ा। इतने रिटर्न से निवेशकों के सिर्फ 50000 रु 6.5 लाख रु से अधिक हो गए होंगे।

आज कितने पर बंद हुआ शेयर

केसर इंडिया का शेयर मंगलवार को 5.09 फीसदी की तेजी के साथ 501.45 रु पर बंद हुआ। दरअसल जब कोई कंपनी फ्री बोनस शेयर जारी करती है तो उसके शेयर की मार्केट वैल्यू भी उसी अनुपात+1 शेयर में बंट जाती है, जिस अनुपात में वो बोनस शेयर जारी करती है। जैसे केसर इंडिया ने 1 शेयर पर 6 बोनस शेयर दिए तो इसके शेयर की वैल्यू कुल 7 हिस्सों में बंटी।

कितने पर था शेयर

18 मार्च को केसर इंडिया का शेयर 3340 रु पर बंद हुआ था। मगर आज इसका शेयर 7 हिस्सों में बंटकर 477.14 रु पर आ गया और मंगलवार को 24.31 रु या 5.09 फीसदी की तेजी के साथ 501.45 रु पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article