बिजनेस

FD में 10 लाख रुपये डालेंगे तो मंथली कितना ब्याज मिलेगा? यहां जानें

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट से हर महीने कमाई करना चाहते है तो आइए आपको बताते हैं कि आप 10 लाख रुपए की FD में 10 लाख रुपए लगाते हैं तो आपको मंथली कितना ब्याज मिलेगा? फिक्स्ड डिपॉजिट से आपको रिस्क फ्री और फिक्स्ड ब्याज मिलता है जो निवेश को बढ़ाने में मदद करता है।

Image

फिक्स्ड डिपॉजिट

अगर आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट से कमाई करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, फिक्स्ड डिपॉजिट पर आपको रिस्क फ्री निश्चित ब्याज मिलता है। FD न केवल सुरक्षित निवेश है बल्कि इसमें आपका ब्याज पहले से ही तय होता है, जिससे निवेशकों को हर महीने की इनकम का सही अंदाजा रहता है। आइए आपको बताते हैं कि अगर आपके पास 10 लाख रुपए हैं और इसे FD में लगाते हैं तो आपको हर महीने कितना ब्याज मिलेगा?

ब्याज दर के हिसाब से मंथली इनकम

अगर FD की ब्याज दर 2.5% है तो 10 लाख पर हर महीने करीब ₹2,083 मिलेंगे। 5% ब्याज दर पर यह मंथली इनकम बढ़कर ₹4,166 हो जाएगी। अगर FD पर 7.5% रिटर्न मिलता है तो आपको हर महीने ₹6,250 मिल सकते हैं। वहीं, 8.5% की ब्याज दर पर मंथली ब्याज ₹7,083 तक पहुंच जाएगा। इसका मतलब यह है कि ब्याज दर जितनी ज्यादा होगी, हर महीने आपकी इनकम उतनी ही बढ़ेगी।

सीनियर सिटीज़न्स को ज्यादा फायदा

ज्यादातर बैंक और NBFCs, सीनियर सिटीज़न्स को 0.25% से लेकर 0.80% तक अतिरिक्त ब्याज देते हैं। ऐसे में बुजुर्ग निवेशकों की मंथली इनकम सामान्य निवेशकों की तुलना में और ज्यादा हो जाती है।

निवेश से पहले क्या ध्यान रखें?

FD चुनने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है। छोटी अवधि और लंबी अवधि की FD पर ब्याज दरें अलग होती हैं। इसके अलावा, टैक्स की गणना भी करनी चाहिए क्योंकि FD से मिलने वाला ब्याज आपकी टैक्सेबल इनकम में जुड़ता है। अगर आप सुरक्षित और स्थिर इनकम चाहते हैं तो FD आपके लिए बेहतर विकल्प है। 10 लाख रुपये निवेश करने पर आपको हर महीने लगभग ₹2,000 से लेकर ₹7,000 तक ब्याज मिल सकता है, जो आपके निवेश की अवधि और चुनी हुई ब्याज दर पर निर्भर करेगा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article