बिजनेस

ICICI Bank UPI PayLater: आईसीआईसीआई बैंक ने बंद कर दी PayLater सर्विस, अगर आप करते रहे हैं यूज तो फटाफट करें ये काम

ICICI Bank UPI PayLater Credit Line: आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी PayLater सर्विस बंद करने का फैसला किया है। बैंक कुछ दिन पहले ही ये सर्विस बंद कर चुका है। आईसीआईसीआई बैंक पेलेटर असल में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सुविधा पर क्रेडिट लाइन का ब्रांड नाम है, जिसकी घोषणा भारतीय रिजर्व बैंक ने सितंबर 2023 में की थी। ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को अपने iMobile ऐप पर फ्लैश नोटिफिकेशन के जरिए यह सर्विस बंद करने की सूचना दी और इसे अपनी वेबसाइट पर भी पब्लिक के लिए पोस्ट किया।

Image

आईसीआईसीआई बैंक ने बंद कर दी ये सर्विस

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीआईसीआई बैंक ने बंद कर दी पेलेटर सर्विस
  • 8 मई से कर दी बंद
  • ग्राहकों के लिए जारी किया अलर्ट

ICICI Bank UPI PayLater Credit Line: आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी PayLater सर्विस बंद करने का फैसला किया है। बैंक कुछ दिन पहले ही ये सर्विस बंद कर चुका है। आईसीआईसीआई बैंक पेलेटर असल में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सुविधा पर क्रेडिट लाइन का ब्रांड नाम है, जिसकी घोषणा भारतीय रिजर्व बैंक ने सितंबर 2023 में की थी। ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को अपने iMobile ऐप पर फ्लैश नोटिफिकेशन के जरिए यह सर्विस बंद करने की सूचना दी और इसे अपनी वेबसाइट पर भी पब्लिक के लिए पोस्ट किया।

ये भी पढ़ें -

बैंक ने कर दिया अलर्ट

PayLater सुविधा बंद होने की सूचना को ध्यान में रखना ज़रूरी है, खासकर अगर आपने Netflix आदि जैसे रेकरिंग पेमेंट्स के लिए ICICI बैंक PayLater को एक्टिवेटेज किया हुआ है, क्योंकि बैंक ने कहा है कि सुविधा बंद होने के बाद पेमेंट नहीं होगी।

यही कारण है कि आपको आईसीआईसीआई बैंक द्वारा पे-लेटर सुविधा बंद करने से पहले वैकल्पिक भुगतान विकल्प अपना लेना चाहिए।

8 मई से बंद हो चुकी है ये सर्विस

आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि ICICI बैंक ने 8 मई 2025 11:59 P.M. IST से PayLater सुविधा को बंद करने का निर्णय लिया है। कृपया अपनी PayLater सुविधा में उपयोग की गई/बकाया राशि को, संबंधित बिलिंग अवधि के लिए जनरेट किए गए अपने खातों की डिटेल में दर्शाई गई पेमेंट ड्यू डेट पर या उससे पहले चुका दें।

बैंक ने आगे कहा है कि आपके PayLater खाते से जुड़े किसी भी एक्टिव ऑटो पे लेनदेन को पूरा नहीं किया जाएगा। यदि आपने आवश्यक पेमेंट्स के लिए ऑटो पे सेट किया गया है, तो किसी भी सर्विस में रुकावट से बचने के लिए, पहले से ही अपनी पेमेंट डेट को बदलने की सलाह दी गयी है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article