Devshayani Ekadashi 2026 Par Rashi Ke Anusar Upay: देवशयनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित सबसे पवित्र एकादशियों में से एक मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और यहीं से चातुर्मास का आरंभ होता है।
वर्ष 2026 में देवशयनी एकादशी का व्रत 25 जुलाई, शनिवार को रखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन राशि के स्वामी ग्रह के अनुसार कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए देवशयनी एकादशी पर कौन-सा उपाय शुभ माना गया है।
मेष राशि
भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र की 108 माला का जाप करें। जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ और चने का दान करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं। किसी सुहागिन महिला को श्रृंगार का सामान दान करने से आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है।
मिथुन राशि
भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। हरे मूंग का दान करना बुध ग्रह की शुभता बढ़ाने वाला माना जाता है।
कर्क राशि
शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। दूध, चावल या सफेद वस्त्र का दान करना शुभ फलदायी माना गया है।
सिंह राशि
भगवान विष्णु को केसर मिला चंदन अर्पित करें। गेहूं और गुड़ का दान करें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से भी लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि
तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और भगवान विष्णु को पीले फल चढ़ाएं। जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तक या अध्ययन सामग्री दान करना शुभ रहेगा।
तुला राशि
मां लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें और श्रीसूक्त का पाठ करें। सुगंधित इत्र या सफेद वस्त्र का दान करना लाभकारी माना जाता है।
वृश्चिक राशि
भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाएं और लाल चंदन अर्पित करें। मसूर की दाल या लाल फल का दान करने से मंगल के शुभ फल बढ़ सकते हैं।
धनु राशि
भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू या चने की दाल का भोग लगाएं। पीले वस्त्र, हल्दी या केले का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
मकर राशि
शनि दोषों की शांति के लिए पीपल के वृक्ष के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु का ध्यान करें। काले तिल या कंबल का दान भी शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
गरीबों को अन्न और जल का दान करें। भगवान विष्णु को तुलसी और पीले पुष्प अर्पित करें तथा 'ॐ नमो नारायणाय' मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
भगवान विष्णु को पीले वस्त्र और केसर अर्पित करें। हल्दी, चने की दाल या धार्मिक पुस्तक का दान करने से गुरु ग्रह की शुभता में वृद्धि होती है।
सभी राशियों के लोग कर सकती हैं ये उपाय
देवशयनी एकादशी के दिन आप भगवान विष्णु को कम से कम 11 या 21 तुलसी दल अर्पित करें। 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें। विष्णु सहस्रनाम या श्रीहरि की आरती का पाठ करें। पीले वस्त्र धारण करें। इसके साथ ही अन्न, वस्त्र, फल या धन का दान करें। इसके साथ ही घर में सात्विक वातावरण बनाए रखें और क्रोध, असत्य तथा तामसिक भोजन से बचें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
