बिजनेस

टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट, 200 रुपये से लुढ़क कर 5 रुपये पर पहुंचा भाव

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 26, 2023, 07:40 PM IST

Tomato Price: कभी 200 रुपये प्रति किलो से ऊपर के भाव पर बिक रहा टमाटर (Tomato Price) आज 5 रुपये पर आ गए हैं। टमाटर के भाव 200 से 250 रुपये प्रति किलो होने की वजह से इसे बेचने वाले व्यापारियों की बढ़िया कमाई हो रही थी।

Image

कई जगह पर टमाटर 3 से 4 रुपये प्रति किलो के भाव (Tomato Price) पर बिक रहा है।

Photo : iStock

Tomato Price: कभी 200 रुपये प्रति किलो से ऊपर के भाव पर बिक रहा टमाटर (Tomato Price) आज 5 रुपये पर आ गए हैं। टमाटर के भाव 200 से 250 रुपये प्रति किलो होने की वजह से इसे बेचने वाले व्यापारियों की बढ़िया कमाई हो रही थी। आज इसको उगाने वाले किसान का हाल बेहाल हो रहा है। कई जगह पर टमाटर 3 से 4 रुपये प्रति किलो के भाव (Tomato Price) पर बिक रहा है। किसान अब अपनी फसल को नष्ट करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। टमाटर के भाव गिरने की सबसे बड़ी वजह ज्यादा पैदावार का होना है। इसकी वजह से कीमतों में काफी गिरावट आ गई है।

कितनी है कीमत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुणे के बाजार में कीमतें 5 रुपये प्रति किलो तक गिर गई हैं। वहीं पिंपलगांव, नासिक और लासलगांव की तीन थोक मंडियों में टमाटर की औसत थोक कीमतें पिछले छह हफ्तों में 2,000 रुपये प्रति क्रेट (20 किलोग्राम) से गिरकर 90 रुपये हो गई हैं। कोल्हापुर में, टमाटर खुदरा बाजारों में 2-3 रुपये प्रति किलो पर बेचा जा रहा है, जो लगभग एक महीने पहले 220 रुपये के आसपास था। पिछले कुछ हफ्तों में थोक बाजारों में कीमतों में गिरावट आते ही पुणे जिले की जुन्नार और अंबेगांव तहसीलों के किसानों ने टमाटर की खेती छोड़नी शुरू कर दी। महाराष्ट्र के सबसे बड़े थोक टमाटर बाजार पिंपलगांव एपीएमसी में प्रतिदिन लगभग 2 लाख क्रेट टमाटर की नीलामी की जा रही है।

टमाटर का रकबा

राज्य कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, नासिक जिले में टमाटर का औसत रकबा लगभग 17,000 हेक्टेयर है। इसमें 6 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन होता है। लेकिन इस साल टमाटर की खेती दोगुनी होकर 35,000 हेक्टेयर हो गई है। जिसका अनुमानित उत्पादन 12.17 लाख मीट्रिक टन है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article