बिजनेस

एक क्रेडिट कार्ड से कैसे चुकाएं दूसरे क्रेडिट कार्ड का बिल?

​वैसे तो आम तौर पर बैंक क्रेडिट कार्ड के बीच सीधे ट्रांसफर की अनुमति नहीं देते। इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि ज्यादा ब्याज वाले कर्ज को बढ़ावा मिल सकता है। लेकिन आप कई और तरीकों से एक क्रेडिट कार्ड से दूसरे का बिल भर सकते हैं।

Image

Credit Card Bill Hacks

Credit Card: अपने खर्चों को मैनेज करने के लिए आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। मेट्रो सिटी के अलावा टियर टू और थ्री के शहरों में भी लोग तेजी से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2028-29 तक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों की संख्या 20 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। जितनी तेजी से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से क्रेडिट कार्ड का बिल भी ड्यू हो रहा है। सिबिल स्कोर मेंटेन रखने के लिए आपको टाइम पर पेमेंट करना जरुरी है। अगर आप 2 क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते है तो आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे एक क्रेडिट कार्ड से दूसरे का बिल भर सकते हैं?

एक क्रेडिट कार्ड से दूसरे का कैसे भरें बिल?

वैसे तो आम तौर पर बैंक क्रेडिट कार्ड के बीच सीधे ट्रांसफर की अनुमति नहीं देते। इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि ज्यादा ब्याज वाले कर्ज को बढ़ावा मिल सकता है। लेकिन आप कई और तरीकों से एक क्रेडिट कार्ड से दूसरे का बिल भर सकते हैं।

1. बैलेंस ट्रांसफर

बैलेंस ट्रांसफर एक सामान्य तरीका है। इसमें आप अपने एक क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि दूसरे कार्ड में ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए बैंक आपसे 3 से 5 फीसदी तक की फीस ले सकते हैं। नए कार्ड पर प्रोमोशनल कम ब्याज दर और कुछ महीनों का नो-इंटरेस्ट पीरियड रहता है। अगर आप पेमेंट टाइम पर नहीं करते हैं तो आपको कुछ अमाउंट ब्याज भरना होगा और आपके क्रेडिट स्कोर पर भी असर पड़ सकता है।

2. कैश एडवांस

दूसरा तरीका है आप किसी ATM में जाकर केश एडवांस ऑप्शन से कैश निकाल लें और दूसरे अकाउंट में जमा करके अपना बिल भर दें। यहां आपको ध्यान देना होगा कि कैश निकालने पर ब्याज ज्यादा रहता है। इसमें 2 से 3 फीसदी तक फीस और कैश एडवांस की लिमिट हो सकती है। इस ऑप्शन का इस्तेमाल आप तभी करें जब आपको सच एम् पैसों की एमर्जेन्सी हो.

3. ई-वॉलेट और पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करना

इनके अलावा आप एक क्रेडिट कार्ड से दूसरे क्रेडिट कार्ड का पेमेंट एक और तरीके से कर सकते हैं जो है ई-वॉलेट या डिजिटल भुगतान ऐप के माध्यम से है। इसके लिए आपको एक ऐसा डिजिटल पेमेंट ऐप या ई-वॉलेट का सेलेक्ट करना होगा जहां कई क्रेडिट कार्ड लिंक करने की सुविधा मिली हो। अपने क्रेडिट कार्ड को वॉलेट में जोड़ें और फिर OTP से वेरिफाई करें और बैलेंस अमाउंट भर दें। इसके बाद वॉलेट से दूसरे कार्ड का बिल चुकाया जा सकता है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article