बिजनेस

Domestic Air Passenger Traffic: घरेलू हवाई यात्री यातायात में 5.3% की बढ़ोतरी, अक्टूबर में रहा 1.36 करोड़, जानें रहा नंबर 1

Domestic Air Passenger Traffic: स्पाइसजेट ने अक्टूबर के दौरान 3.35 लाख यात्रियों को हवाई सफर करवाया, जबकि अकासा एयर ने 6.16 लाख लोगों को यात्रा करवाई। दोनों एयरलाइनों ने क्रमशः 2.4 प्रतिशत और 5.4 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी दर्ज की।

Image

घरेलू हवाई यात्री यातायात में 5.3% की बढ़ोतरी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • घरेलू हवाई यात्री यातायात में बढ़ोतरी
  • 5.3% का हुआ इजाफा
  • अक्टूबर में रहा 1.36 करोड़

Domestic Air Passenger Traffic: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भारत के घरेलू हवाई यात्री यातायात में अक्टूबर में 5.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले साल इसी महीने के 1.26 करोड़ से बढ़कर 1.36 करोड़ हो गया। लीडिंग एयरलाइन इंडिगो ने इस महीने के दौरान 86.40 लाख लोगों को हवाई यात्रा करवाई, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 63.3 प्रतिशत रही। इसके बाद टाटा ग्रुप की एयर इंडिया और विस्तारा का नंबर रहा, जिन्होंने क्रमशः 26.48 लाख और 12.43 लाख यात्रियों को हवाई सफर करवाया। एयर इंडिया एक्सप्रेस सहित एयर इंडिया ने 19.4 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी दर्ज की, जबकि विस्तारा, जिसका अब एयर इंडिया में विलय हो चुका है, की बाजार हिस्सेदारी 9.1 प्रतिशत रही।

ये भी पढ़ें -

स्पाइसजेट का कितना रहा हिस्सा

स्पाइसजेट ने अक्टूबर के दौरान 3.35 लाख यात्रियों को हवाई सफर करवाया, जबकि अकासा एयर ने 6.16 लाख लोगों को यात्रा करवाई। दोनों एयरलाइनों ने क्रमशः 2.4 प्रतिशत और 5.4 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी दर्ज की।

हवाई यातायात में उछाल नवंबर में भी जारी रहा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को एक ही दिन में 5,05,412 घरेलू यात्रियों ने उड़ान भरी, जो पहली बार 5 लाख का आंकड़ा पार कर गया।

एयरलाइनों की समय की पाबंदी

मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, इस दिन प्रस्थान करने वाली कुल फ्लाइट की संख्या 3,173 थी। एयरलाइनों की समय की पाबंदी की बात करें तो इंडिगो ने अक्टूबर के दौरान चार मेट्रो हवाई अड्डों - दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से 71.9 प्रतिशत का उच्चतम ऑन-टाइम प्रदर्शन किया।

डीजीसीए के आंकड़ों से पता चलता है कि देश की छह प्रमुख एयरलाइनों में एलायंस एयर का ओटीपी सबसे कम 54.4 प्रतिशत था। भारतीय विमानन उद्योग में भी कुछ कॉर्पोरेट दोबारा गठन हुआ है, जिसमें विस्तारा, जो पहले टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच 51:49 प्रतिशत का संयुक्त उद्यम था, का भी 12 नवंबर को पूर्ण-सेवा वाहक एयर इंडिया के साथ विलय हो गया।

एयर इंडिया में 3,194.5 करोड़ रुपये का निवेश

सिंगापुर एयरलाइंस ने कहा है कि वह टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन के साथ विस्तारा के प्रत्याशित विलय के बाद एयर इंडिया में 3,194.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसी समय, एयर इंडिया की सहायक कंपनियों, एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयर एशिया) और एयर इंडिया एक्सप्रेस का विलय हो गया है, जिससे एक कम बजट वाली एयरलाइन बन गई है। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article