बिजनेस

सोने का भाव आज का 7 सितंबर 2026: आज क्या है ताजा रेट, पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 7 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 7 September 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव जारी है। आज दो दिन बाजार ओपन हो रहा है। उससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.03% बढ़कर यानी 48 रुपये तेजी के साथ 152815 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 152767 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,474.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। साथ ही जानिए आपके शहर में ताजा रेट क्या है।

शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹154950₹142050₹116250
मुंबई₹154800₹141900₹116100
कोलकाता₹154800₹141900₹116100
चेन्नई₹156670₹143610₹121310
पटना₹154850₹141950₹116150
लखनऊ₹154950₹142050₹116250
मेरठ₹154950₹142050₹116250
अयोध्या₹154950₹142050₹116250
कानपुर₹154950₹142050₹116250
अलीगढ़₹154950₹142050₹116250
मुरादाबाद₹154950₹142050₹116250
मिर्जापुर₹154950₹142050₹116250
झांसी₹154950₹142050₹116250
मथुरा₹154950₹142050₹116250
गोरखपुर₹154950₹142050₹116250
बरेली₹154950₹142050₹116250
प्रयागराज₹154950₹142050₹116250
आगरा₹154950₹142050₹116250
वाराणसी₹154950₹142050₹116250
गाजियाबाद₹154950₹142050₹116250
नोएडा₹154950₹142050₹116250
गुरुग्राम₹154950₹142050₹116250
मोहाली₹154950₹142050₹116250
चंडीगढ़₹154950₹142050₹116250
लुधियाना₹154950₹142050₹116250
जयपुर₹154950₹142050₹116250
गुवाहाटी₹154800₹141900₹116100
जलगांव₹154800₹141900₹116100
इंदौर₹154850₹141950₹116150
भोपाल₹154850₹141950₹116150
अहमदाबाद₹154850₹141950₹116150
वडोदरा₹154850₹141950₹116150
सूरत₹154850₹141950₹116150
नागपुर₹154800₹141900₹116100
पुणे₹154800₹141900₹116100
नासिक₹154830₹141930₹116130
बैंगलोर₹154800₹141900₹116100
भुवनेश्वर₹154800₹141900₹116100
केरल₹154800₹141900₹116100
अमरावती₹154800₹141900₹116100
विशाखापत्तनम₹154800₹141900₹116100
मैसूर₹154800₹141900₹116100
विजयवाड़ा₹154800₹141900₹116100
कोयंबटूर₹156670₹143610₹121310
मंगलौर₹154800₹141900₹116100
मदुरै₹156670₹143610₹121310
रायपुर₹154800₹141900₹116100
बेलगाम₹154800₹141900₹116100
राजमुंदरी₹154800₹141900₹116100
हैदराबाद₹154800₹141900₹116100
कटक₹154800₹141900₹116100
दावनगेरे₹154800₹141900₹116100
बेल्लारी₹154800₹141900₹116100
सलेम₹156670₹143610₹121310
वेल्लोर₹156670₹143610₹121310
अमरावती₹154800₹141900₹116100
गुंटूर₹154800₹141900₹116100
नेल्लोर₹154800₹141900₹116100
काकीनाडा₹154800₹141900₹116100
तिरुपति₹154800₹141900₹116100
कडपा₹154800₹141900₹116100
अनंतपुर₹154800₹141900₹116100
वारंगल₹154800₹141900₹116100
निजामाबाद₹154800₹141900₹116100
खम्मम₹154800₹141900₹116100
बेरहामपुर₹154800₹141900₹116100
राउरकेला₹154800₹141900₹116100
राजकोट₹154850₹141950₹116150
वसई-विरार₹154830₹141930₹116130
औरंगाबाद₹154800₹141900₹116100
सोलापुर₹154800₹141900₹116100
भिवंडी₹154830₹141930₹116130
कोल्हापुर₹154800₹141900₹116100
लातूर₹154830₹141930₹116130
तिरुपुर₹156670₹143610₹121310
तिरुनेलवेली₹156670₹143610₹121310
त्रिची₹156670₹143610₹121310
संबलपुर₹154800₹141900₹116100
इरोड₹156670₹143610₹121310
कोच्चि₹154800₹141900₹116100
अमृतसर₹154950₹142050₹116250
नागरकोइल₹156670₹143610₹121310
तिरुवनंतपुरम₹154800₹141900₹116100
तंजावुर₹156670₹143610₹121310
गोवा₹154800₹141900₹116100
करूर₹156670₹143610₹121310
कुंभकोणम₹156670₹143610₹121310
नमक्कल₹156670₹143610₹121310
धर्मपुरी₹156670₹143610₹121310
डिंडीगुल₹156670₹143610₹121310
तूतीकोरिन₹156670₹143610₹121310
कुड्डालोर₹156670₹143610₹121310
कांचीपुरम₹156670₹143610₹121310
कृष्णागिरी₹156670₹143610₹121310
विल्लुपुरम₹156670₹143610₹121310
कोविलपट्टी₹156670₹143610₹121310
तिरुवन्नामलाई₹156670₹143610₹121310
होसुर₹156670₹143610₹121310
कराइकुडी₹156670₹143610₹121310
पुदुक्कोट्टई₹156670₹143610₹121310
रामनाथपुरम₹156670₹143610₹121310
अम्बुर₹156670₹143610₹121310
कन्याकुमारी₹156670₹143610₹121310
नागपट्टिनम₹156670₹143610₹121310
विरुधुनगर₹156670₹143610₹121310
कल्लाकुरिची₹156670₹143610₹121310
पोलाची₹156670₹143610₹121310
अर्काट₹156670₹143610₹121310
पलानी₹156670₹143610₹121310
अरियालूर₹156670₹143610₹121310
परमाकुदी₹156670₹143610₹121310
पेरम्बलूर₹156670₹143610₹121310
जयनकोंडम₹156670₹143610₹121310
कोडईकनाल₹156670₹143610₹121310
ऊटी₹156670₹143610₹121310
रामेश्वरम₹156670₹143610₹121310
शिवगंगा₹156670₹143610₹121310
तिरुवरुर₹156670₹143610₹121310
त्रिशूर₹154800₹141900₹116100
पांडिचेरी₹156670₹143610₹121310
चित्रदुर्ग₹154800₹141900₹116100
गडग₹154800₹141900₹116100
बागलकोट₹154800₹141900₹116100
मंड्या₹154800₹141900₹116100
भद्रावती₹154800₹141900₹116100
कोलार₹154800₹141900₹116100
तुमकुर₹154800₹141900₹116100
कोल्लम₹154800₹141900₹116100
अलाप्पुझा₹154800₹141900₹116100
कोट्टायम₹154800₹141900₹116100
पलक्कड़₹154800₹141900₹116100
मलप्पुरम₹154800₹141900₹116100
कोझिकोड₹154800₹141900₹116100
कन्नूर₹154800₹141900₹116100
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 7 सितंबर 2026 आगे आप बुलियन्स के मुताबिक 24, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट के सोने के ताजा रेट देख सकते हैं।
सोने की शुद्धता10 ग्राम का भाव
24 कैरेट₹1,53,340
22 कैरेट₹1,40,562
20 कैरेट₹1,27,783
18 कैरेट₹1,15,005
16 कैरेट₹1,02,227
14 कैरेट₹89,448
12 कैरेट₹76,670
10 कैरेट₹63,892

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपये महंगा होकर 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले गुरुवार को इसका भाव 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। ये कीमतें सभी टैक्स सहित हैं। हालांकि, वैश्विक बाजार में हाजिर सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली और यह घटकर 4,465.34 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में सोने का भाव

वायदा बाजार में लगातार दो दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 431 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत फिसलकर रुपये 1,55,344 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार (Nonfarm Payrolls) के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख का असर सोने की कीमतों पर देखने को मिला। वहीं, न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में दिसंबर डिलीवरी वाला सोना वायदा भी मामूली गिरावट के साथ 4,528.54 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के मुताबिक, अमेरिकी अगस्त के महत्वपूर्ण गैर-कृषि पेरोल आंकड़ों से पहले कारोबारी सतर्क रुख अपना रहे हैं। यही वजह है कि सोने की कीमत फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार कर रही है। गांधी ने कहा कि बाजार की नजर पूरी तरह अमेरिकी रोजगार आंकड़ों पर है। इसके बाद अगले सप्ताह महंगाई के आंकड़े भी जारी होंगे, जिनसे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

अगर रोजगार के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहते हैं तो डॉलर में गिरावट बढ़ सकती है, जिससे सोने को मजबूती मिल सकती है। वहीं, बेहतर रोजगार आंकड़े या फेडरल रिजर्व की ओर से सख्त रुख के संकेत मिलने पर ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर हो सकती है और इससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।

कारोबारियों के अनुसार, हाल की तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली ने भी सोने की कीमतों को प्रभावित किया। इसके अलावा अमेरिकी गैर-कृषि रोजगार आंकड़ों से पहले निवेशकों ने नए दांव लगाने में सावधानी बरती।

ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि बाजार की नजर अमेरिकी नॉनफार्म पेरोल आंकड़ों पर टिकी है। इन आंकड़ों का असर डॉलर, बॉन्ड यील्ड और सोने समेत अन्य कीमती धातुओं की अगली दिशा पर पड़ सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article