बिजनेस

Upcoming IPO: 9 सितंबर को सबसे बड़ा धमाका! ₹7055 करोड़ जुटाएंगी 11 कंपनियां

शेयर बाजार में फिलहाल IPO की धूम है। एक के बाद एक नए इश्यू लिस्ट हो रहे हैं। इस सप्ताह 11 इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं। ये सभी कंपनियां मिलकर बाजार से 7055 करोड़ रुपये जटाएंगी।

Image

इस सप्ताह 11 आईपीओ में दांव लगाने का मौका

Upcoming IPO : भारत के आईपीओ मार्केट में इस सप्ताह IPO की झड़ी लगने वाली है। 7 सितंबर से 10 सितंबर के बीच 11 मेनबोर्ड कंपनियां IPO के जरिये कुल ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं। इनमें Rentomojo, Karamtara Engineering और Kanohar Electricals जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। ज्यादातर IPO मंगलवार और बुधवार को खुलेंगे, जबकि सप्ताह की शुरुआत Pranav Constructions के इश्यू से होगी।

सभी कंपनियों का लिस्टिंग के बाद कुल मार्केट कैप 1 अरब डॉलर तक हो सकता है।

कंपनियों के काम नहीं आएगा पैसा

इस IPO बूम की एक खास बात यह है कि जुटाई जा रही पूरी रकम कंपनियों के कारोबार में नहीं जाएगी। कुल ₹7,055 करोड़ में ₹2,722 करोड़ यानी करीब 39% फ्रेश इश्यू होगा, जबकि ₹4,333 करोड़ यानी 61% रकम Offer for Sale (OFS) के जरिए जुटाई जाएगी। यानी बड़ी हिस्सेदारी मौजूदा शेयरधारक बेचेंगे। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनियां विस्तार, कैपेक्स, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल और दूसरे कारोबारी कामों में कर सकती हैं।

7 सितंबर से शुरुआत

Pranav Constructions का IPO 7 सितंबर को खुलेगा और 9 सितंबर को बंद होगा। कंपनी इस इश्यू से ₹351 करोड़ से ज्यादा जुटाने की योजना में है। इसका प्राइस बैंड ₹118-124 प्रति शेयर तय किया गया है। इसमें ₹315.6 करोड़ का फ्रेश इश्यू और करीब ₹35.43 करोड़ का OFS शामिल है।

8 सितंबर को तीन IPO

8 सितंबर को Kanohar Electricals, Prasol Chemicals और Glass Wall Systems (India) के IPO खुलेंगे। Kanohar Electricals करीब ₹1,056 करोड़ जुटाएगी और इसका प्राइस बैंड ₹601-632 है। Prasol Chemicals का IPO करीब ₹500 करोड़ का है, जिसमें ₹80 करोड़ फ्रेश इश्यू और ₹420 करोड़ तक का OFS है। Glass Wall Systems का IPO करीब ₹428 करोड़ का है और इसका प्राइस बैंड ₹172-182 रखा गया है।

9 सितंबर सबसे व्यस्त दिन

9 सितंबर को एक ही दिन सात कंपनियों के IPO खुलने वाले हैं। इनमें Rentomojo का ₹1,256 करोड़, Karamtara Engineering का ₹875 करोड़, Manipal Payment and Identity Solutions का ₹805 करोड़, Arcil का ₹733 करोड़, LCC Projects का ₹427 करोड़ और Steamhouse India का ₹414 करोड़ का IPO शामिल है। इनमें Arcil का पूरा इश्यू OFS है। इसलिए इस IPO से मिलने वाली रकम कंपनी को नहीं मिलेगी, बल्कि मौजूदा शेयरधारकों को जाएगी।

10 सितंबर को आएगा आखिरी IPO

इस सप्ताह की IPO गतिविधि को Veegaland Developers 10 सितंबर को आगे बढ़ाएगी। कंपनी का ₹210 करोड़ का IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा और यह 15 सितंबर तक खुला रहेगा। इन IPO के साथ 2026 में मेनबोर्ड IPO की कुल संख्या करीब 75 तक पहुंचने की उम्मीद है। अगस्त में ही 23 कंपनियां बाजार में उतर चुकी थीं। ऐसे में सितंबर का यह IPO रश भारतीय प्राइमरी मार्केट में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी का संकेत दे रहा है।

कंपनीIPO खुलने की तारीखIPO साइजफ्रेश इश्यूOFSप्राइस बैंड
Pranav Constructions7 सितंबर₹351 करोड़+₹315.6 करोड़₹35.43 करोड़₹118–124
Kanohar Electricals8 सितंबर₹1,056 करोड़₹601–632
Prasol Chemicals8 सितंबर₹500 करोड़₹80 करोड़₹420 करोड़₹643–676
Glass Wall Systems (India)8 सितंबर₹428 करोड़₹172–182
Rentomojo9 सितंबर₹1,256 करोड़₹150 करोड़₹1,106 करोड़₹384–404
Karamtara Engineering9 सितंबर₹875 करोड़₹675 करोड़₹200 करोड़₹241–254
Manipal Payment and Identity Solutions9 सितंबर₹805 करोड़₹320 करोड़₹485 करोड़₹322–339
Arcil9 सितंबर₹733 करोड़₹733 करोड़₹132–139
LCC Projects9 सितंबर₹427 करोड़₹427 करोड़₹139–146
Steamhouse India9 सितंबर₹414 करोड़₹353 करोड़₹61 करोड़
Veegaland Developers10 सितंबर₹210 करोड़₹210 करोड़
Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article