बिजनेस

NTPC Green Energy IPO: बुधवार को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की लिस्टिंग, कितने पर हो सकती है शुरुआत, चेक करें GMP

NTPC Green Energy IPO GMP: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 102-108 रु था, जबकि फाइनल प्राइस 108 रु फिक्स हुआ। वहीं इसका जीएमपी सिर्फ 4 रु चल रहा है। यानी इसकी लिस्टिंग 112 रु पर हो सकती है। इससे निवेशकों को 3.7 फीसदी लिस्टिंग गेन मिल सकता है।

Image

बुधवार को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बुधवार को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की लिस्टिंग
  • जीएमपी है 4 रु
  • 2.55 गुना हुआ सब्सक्राइब

NTPC Green Energy IPO GMP: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल हो गया है और निवेशकों को बैंक डेबिट मैसेज मिलने शुरू हो गए हैं। वे बीएसई और एनएसई की वेबसाइटों के साथ-साथ केफिन टेक्नोलॉजीज के पोर्टल पर भी आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। एनटीपीसी ग्रीन के शेयर बुधवार 27 नवंबर को शेयर बाजार में लिस्ट होने की उम्मीद है। मगर उससे पहले कंपनी के शेयर का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) कितना चल रहा है, आगे जानिए।

ये भी पढ़ें -

प्राइस बैंड और जीएमपी

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 102-108 रु था, जबकि फाइनल प्राइस 108 रु फिक्स हुआ। वहीं इसका जीएमपी सिर्फ 4 रु चल रहा है। यानी इसकी लिस्टिंग 112 रु पर हो सकती है। इससे निवेशकों को 3.7 फीसदी लिस्टिंग गेन मिल सकता है।

NTPC Green Energy IPO Subscription Status

19 नवंबर से 22 नवंबर तक पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला यह आईपीओ 2.55 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें 56,01,58,217 शेयरों के मुकाबले कुल 142,65,50,988 शेयरों के लिए बोलियां लगीं। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ 10,000 करोड़ रुपये का रहा। इसमें सभी नए शेयर जारी किए गए।

नए इश्यू से आए फंड का उपयोग सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश, कर्ज चुकाने और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2022 में 910.42 करोड़ रुपये से 46.82% की सीएजीआर से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 1,962.6 करोड़ रुपये हो गया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article