बिजनेस

Clara Industries देगी 1 पर 4 बोनस शेयर, डिविडेंड का भी ऐलान, स्टॉक में 9% की जोरदार उछाल

Clara Industries Dividend & Bonus Share: क्लारा इंडस्ट्रीज ने 4:1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। यानी ये हर शेयर पर 4 बोनस शेयर जारी करेगी। वहीं इसने 5% इंटरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

Image

क्लारा इंडस्ट्रीज डिविडेंड और बोनस शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Clara Industries देगी बोनस शेयर
  • डिविडेंड भी देगी कंपनी
  • स्टॉक में 9% की आई तेजी

Clara Industries Dividend & Bonus Share: पैकेजिंग सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी क्लारा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में सोमवार को शानदार तेजी आई। BSE पर कंपनी का शेयर 8.77% की तेजी के साथ 240 रु पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 264 रु तक उछला, जो इसके बीते 52 हफ्तों का शिखर है। बता दें कि क्लारा इंडस्ट्रीज ने 25 मई को अच्छे तिमाही नतीजे पेश किए और साथ ही डिविडेंड और बोनस शेयर जारी करने का भी ऐलान किया, जिसका असर आज इसके शेयर पर पड़ा।

ये भी पढ़ें -

कितने बोनस शेयर देगी क्लारा इंडस्ट्रीज

क्लारा इंडस्ट्रीज ने 4:1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। यानी ये हर शेयर पर 4 बोनस शेयर जारी करेगी। वहीं इसने 5% इंटरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी 0.50 रु प्रति शेयर का डिविडेंड देगी। क्लारा इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में 6 जून, 2024 की तारीख फिक्स की है। वहीं बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा की जानी बाकी है।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

  • पिछले 6 महीनों में क्लारा इंडस्ट्रीज के शेयर में 43.7% की तेजी आई है
  • 2024 में अब तक इसका शेयर 16.82 फीसदी चढ़ा है
  • 1 महीने में ये शेयर 3.9 फीसदी उछला है
  • बीते 5 दिनों में शेयर 3 फीसदी मजबूत हुआ है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article