बिजनेस

RIL Share: अंबानी के 70000 करोड़ के प्रोजेक्ट का हुआ खुलासा, शेयर पर पड़ेगा पॉजिटिव असर, जानें कितना है टार्गेट

Reliance Industries Share Price Target: सोमवार को रिलायंस का शेयर 27.35 रु या 0.92 फीसदी की कमजोरी के साथ 2932.45 रु पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने शेयर के लिए ADD रेटिंग दी है।

Image

रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर प्राइस टार्गेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस के शेयर खरीदने की सलाह
  • 3200 रु है शेयर का फेयर प्राइस
  • अभी 2932.45 रु पर है शेयर

Reliance Industries Share Price Target: अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 8.5 बिलियन डॉलर (70650 करोड़ रु) में वायाकॉम 18 और स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसआईपीएल) के मर्जर की अनुमति के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के पास आवेदन किया है। इस विलय के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी वायाकॉम 18 और एसआईपीएल के एंटरटेनमेंट डिविजन को शामिल किया जाएगा। इनमें एसआईपीएल की फुली ओनरशिप द वॉल्ट डिज़नी कंपनी (टीडब्ल्यूडीसी) के पास है। इस बीच रिलायंस के शेयर से प्रॉफिट की उम्मीद बन रही है। एक ब्रोकरेज फर्म ने रिलायंस के शेयर के लिए टार्गेट दिया है। आगे जानिए कितना।

ये भी पढ़ें -

कितना है रिलायंस का टार्गेट

सोमवार को रिलायंस का शेयर 27.35 रु या 0.92 फीसदी की कमजोरी के साथ 2932.45 रु पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने शेयर के लिए ADD रेटिंग दी है। 24 मई को ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि फर्म का टार्गेट प्राइस 2,972 रुपये प्रति शेयर है, जबकि फेयर प्राइस 3,200 रुपये है।

फरवरी में हुआ था ऐलान

ग्लोबल मीडिया दिग्गज वॉल्ट डिज्नी कंपनी और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस वर्ष फरवरी में ऐलान किया था कि उन्होंने अपने दो अलग-अलग भारतीय मीडिया बिजनेसों को एक विशाल कंपनी में मर्ज करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप दे दिया है, जिसका मूल्य लगभग 70,000 करोड़ रुपये (8.5 बिलियन डॉलर) होगा।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article