बिजनेस

चांदी का भाव आज का 11 फरवरी 2026: रेट में 4000 रुपये की बढ़ोतरी, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 11 February 2026: चांदी की कीमतों में फिर तेज बढ़ोतरी हुई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

जानिए चांदी के ताजा भाव

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 11 February 2026 : चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 4,000 रुपये या 1.5 प्रतिशत बढ़कर 2,68,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। मंगलवार को 2,64,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव 3.62% बढ़कर यानी 9135 रुपये चढ़कर 2,61,683 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन यानी मंगलवार को लुढ़कर 2,52,300 रुपये किलो हो गया था। चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी 4.71 डॉलर या करीब 6 प्रतिशत बढ़कर 85.51 डॉलर प्रति औंस हो गई।

जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 2,90,000 रुपये किलो हो गई। इससे पहले 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,59,100 रुपये किलो थी,जो दोपहर तक बढ़कर 2,58,091 रुपये किलो हो गई और शाम को बाजार बंद होने तक 2,66,449 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹2,900₹29,000₹2,90,000
मुंबई₹2,900₹29,000₹2,90,000
कोलकाता₹2,900₹29,000₹2,90,000
चेन्नई₹3,000₹30,000₹3,00,000
पटना₹2,900₹29,000₹2,90,000
लखनऊ₹2,900₹29,000₹2,90,000
मेरठ₹2,900₹29,000₹2,90,000
कानपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
अयोध्या₹2,900₹29,000₹2,90,000
गाजियाबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
नोएडा₹2,900₹29,000₹2,90,000
गुरुग्राम₹2,900₹29,000₹2,90,000
चंडीगढ़₹2,900₹29,000₹2,90,000
जयपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
अहमदाबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
पुणे₹2,900₹29,000₹2,90,000
लुधियाना₹2,900₹29,000₹2,90,000
गुवाहाटी₹2,900₹29,000₹2,90,000
इंदौर₹2,900₹29,000₹2,90,000
सूरत₹2,900₹29,000₹2,90,000
नागपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
नासिक₹2,900₹29,000₹2,90,000
बैंगलोर₹2,900₹29,000₹2,90,000
वडोदरा₹2,900₹29,000₹2,90,000
भुवनेश्वर₹3,000₹30,000₹3,00,000
कटक₹3,000₹30,000₹3,00,000
केरल₹3,000₹30,000₹3,00,000
रायपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
हैदराबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को जहां चांदी की कीमतें 7,500 रुपये या करीब तीन प्रतिशत टूटकर 2.64 लाख रुपये प्रति किग्रा रह गईं, संघ के मुताबिक चांदी सोमवार के 2,72,000 रुपये प्रति किग्रा के बंद भाव से 7,500 रुपये लुढ़ककर 2,64,500 रुपये प्रति किग्रा (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.13 डॉलर या 1.37 प्रतिशत टूटकर 82.16 डॉलर प्रति औंस रह गई।

वायदा बाजार में चांदी के भाव

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों की मुनाफावसूली से वायदा बाजार में चांदी के भाव में मंगलवार को गिरावट आई। चांदी दो प्रतिशत टूटकर 2.57 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 5,422 रुपये या 2.06 प्रतिशत टूटकर 2,57,198 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोमवार को इसका बंद भाव 2,62,620 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी का वायदा भाव 1.20 प्रतिशत टूटकर 81.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सोमवार को इसकी कीमत 82.23 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

क्या कहते हैंं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा), जतिन त्रिवेदी ने कहा कि बाजार भागीदार अमेरिका के मुख्य खुदरा बिक्री आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद हफ्ते के आखिर में बेरोजगारी और गैर-कृषि पेरोल आंकड़े आएंगे। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के आने के बाद उतार- चढ़ाव की संभावना है, क्योंकि ये फेडरल रिजर्व के नीतिगत रुख को लेकर उम्मीदों को आकार देंगे और सर्राफा में अल्पावधिक मूल्य दिशा पर असर डालेंगे।

इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि व्यापारियों के मुनाफावसूली करने से मंगलवार को चांदी की कीमत 82 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई। इससे दो दिन की बढ़त का सिलसिला टूटा जबकि हाल के हफ्तों में ऐतिहासिक गिरावट के बाद कीमती धातुओं के बाजार में अस्थिरता बनी रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article