बिजनेस

Crypto Ponzi Scam: CBI ने देश भर में 350 करोड़ रुपये के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़, 7 शहरों में हुई छापेमारी

Crypto Ponzi Scam: बीते कुछ सालों में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े एक के बाद कई फ्रॉड सामने आए हैं। इसी कड़ी में एक नए क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड का भंडाफोड़ किया है। सीबीआई ने सात लोगों के खिलाफ 350 करोड़ रुपये के क्रिप्टो पोंजी घोटाले (Crypto Ponzi Scam) का मामला दर्ज किया है।

Image

नए क्रिप्टो स्कैम का भंडाफोड़

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिप्टो स्कैम का भंडाफोड़
  • 350 करोड़ का है घोटाला
  • Ponzi Scam का है मामला

Crypto Ponzi Scam: बीते कुछ सालों में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े एक के बाद कई फ्रॉड सामने आए हैं। इसी कड़ी में एक नए क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड का भंडाफोड़ किया है। सीबीआई ने सात लोगों के खिलाफ 350 करोड़ रुपये के क्रिप्टो पोंजी घोटाले (Crypto Ponzi Scam) का मामला दर्ज किया है और सात जगहों पर तलाशी अभियान चलाया है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी व्यक्ति कथित तौर पर दिल्ली, हजारीबाग, बठिंडा, रतलाम, वलसाड, पुदुक्कोट्टई और चित्तौड़गढ़ शहरों में मौजूद सात अलग-अलग मॉड्यूल चला रहे थे, जो भोले-भाले निवेशकों से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का वादा करके पैसे लेते थे।

ये भी पढ़ें -

ये चल रहा था पूरा खेल

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "इन पोंजी स्कीमों को कई सोशल मीडिया ग्रुप्स के जरिए बढ़ावा दिया जा रहा था। बैंक खाते के लेन-देन और क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट के एनालिसिस से पता चला है कि इन योजनाओं से होने वाली अवैध इनकम को क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित किया जा रहा था ताकि उनके ऑरिजिन को छिपाया जा सके।"

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि आरोप है कि उन्होंने इन योजनाओं में 350 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ है।

डिजिटल वर्चुअल करेंसी की गयी जब्त

गुरुवार को एजेंसी ने दिल्ली, झारखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान में कई जगहों पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान, सीबीआई ने आरोपी लोगों के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में कुल 38,414 अमेरिकी डॉलर (लगभग) की डिजिटल वर्चुअल करेंसी जब्त की, जिसे जांच के लिए डिजिटल रूप से सुरक्षित कर लिया गया था।

जांच में आरोपियों के पास मौजूद कई बैंक खाते और क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों के साथ वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) वॉलेट का पता चला है, जिसमें CoinDCX, WazirX, Zebpay और BitBns शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article