बिजनेस

Budget 2025: किसका रहा है Budget का सबसे लंबा भाषण, किसका सबसे छोटा, जान लीजिए जवाब

Budget 2025: केंद्रीय बजट का इतिहास काफी पुराना है। पिछले कई सालों में कई वित्त मंत्री इसे पेश करते रहे हैं। मोरारजी देसाई, हीरूभाई एम पटेल, प्रणब मुखर्जी और राजीव गांधी कुछ ऐसे मंत्री रहे जिन्होंने बजट पेश किया और देश के इकोनॉमिक विजन और लक्ष्यों के बारे में बात करते हुए भाषण दिए।

Image

longest budget speech

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 फरवरी को आएगा बजट
  • निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट
  • उन्हीं के नाम सबसे लंबा भाषण

Budget 2025: केंद्रीय बजट का इतिहास काफी पुराना है। पिछले कई सालों में कई वित्त मंत्री इसे पेश करते रहे हैं। मोरारजी देसाई, हीरूभाई एम पटेल, प्रणब मुखर्जी और राजीव गांधी कुछ ऐसे मंत्री रहे जिन्होंने बजट पेश किया और देश के इकोनॉमिक विजन और लक्ष्यों के बारे में बात करते हुए भाषण दिए। इस साल, भी सभी की निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर हैं, जो 1 फरवरी को अपना 8वां बजट पेश करेंगी। वह 2019 से ही बजट पेश कर रही हैं और उनके भाषण आर्थिक विकास, वित्तीय अनुशासन और सामाजिक कल्याण पर केंद्रित होते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आज तक किसका बजट भाषण सबसे लंबा और किसका सबसे छोटा रहा है।

ये भी पढ़ें -

निर्मला सीतारमण का सबसे लंबा भाषण

निर्मला सीतारमण के नाम देश के इतिहास में सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड है। 2020 में, उन्होंने 2 घंटे और 42 मिनट (सुबह 11 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक) लंबा मैराथन भाषण दिया। उन्होंने नई आयकर व्यवस्था और LIC के IPO जैसी बड़ी घोषणाएँ की थी। उस बार वे अस्वस्थ महसूस कर रही थीं और भाषण पूरा नहीं कर सकीं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनकी ओर से शेष दो पेज पढ़े।

इस भाषण ने उनका पिछले वर्ष यानी 2019 में बनाया गया रिकॉर्ड टूट तोड़ दिया था, जब उन्होंने दो घंटे और सत्रह मिनट तक भाषण दिया था।

सबसे छोटा बजट भाषण

सिर्फ लगभग 800 शब्दों के साथ, पूर्व वित्त मंत्री हीरूभाई मुलजीभाई पटेल ने 1977-1978 के अंतरिम बजट के लिए अब तक का सबसे छोटा भाषण दिया था। इससे पहले फरवरी 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 57 मिनट में 2024 का अंतरिम बजट पेश किया था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article