बजट 2026

Economic Survey 2024-25: मुख्य आर्थिक सलाहकार का बड़ा बयान, 'आर्थिक समीक्षा 2024-25 में नियमन हटाने पर रहेगा फोकस'

Economic Survey 2024-25: मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने गुरुवार को कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अगले महीने पेश की जाने वाली आर्थिक समीक्षा 'नियमन को हटाने' पर केंद्रित होगी ताकि रोजगार सृजन और महिला वर्कफोर्स की भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके।

Image

आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मुख्य आर्थिक सलाहकार का बड़ा बयान
  • आर्थिक समीक्षा 2024-25 में नियमन पर फोकस
  • अगले महीने आएगी आर्थिक समीक्षा

Economic Survey 2024-25: मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने गुरुवार को कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अगले महीने पेश की जाने वाली आर्थिक समीक्षा 'नियमन को हटाने' पर केंद्रित होगी ताकि रोजगार सृजन और महिला वर्कफोर्स की भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके। सरकार चालू वित्त वर्ष की आर्थिक समीक्षा संसद के बजट सत्र की शुरुआत में 31 जनवरी को पेश कर सकती है।

ये भी पढ़ें -

प्रस्ताव पर हुई काफी चर्चा

नागेश्वरन ने यहां उद्योग मंडल एसोचैम के एक कार्यक्रम में कहा कि जुलाई में पेश आर्थिक समीक्षा 2023-24 में भी इस पर काफी चर्चा हुई थी और अगली समीक्षा में भी यह मुख्य विषयवस्तु होगा।

उन्होंने कहा, "नियमन को हटाना यानी उसे खत्म कर देना आगामी आर्थिक सर्वेक्षण का भी मुख्य विषय होगा।"

महिला वर्कफोर्स को बढ़ाना है मकसद

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि महिला एवं पुरुष विभाजन को दूर करने के साथ रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के मोर्चे पर भी नीतिगत पहल नियमन हटाने के मामले में अधिक काम कर सकती है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों में महिलाओं के लिए प्रतिबंधित व्यवसायों की कुल संख्या 118 तक पहुंच जाती है। इसकी वजह यह है कि इन व्यवसायों में महिलाओं के शामिल होने को जोखिम से भरा माना जाता है।

नागेश्वरन ने कहा, "यदि आप महिला कार्यबल की भागीदारी बढ़ाना चाहते हैं तो राज्य और स्थानीय शासन में नियमन को कम करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा।" (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article