बिजनेस

Senior Citizen को किस सरकारी बैंक में मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें 3 साल की FD के लेटेस्ट रेट्स

Senior Citizen FD: एफडी खुलवाने का विचार बना रहे हैं तो अलग-अलग बैंक के लेटेस्ट एफडी रेट्स चेक करना जरूरी है। अलग-अलग सरकारी बैंक 3 साल की एफडी पर अलग-अलग एफडी रेट्स ऑफर कर रहे हैं।

Image

3 साल की एफडी पर कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न (AI Generated Image)

Senior Citizen FD: रिटायरमेंट के बाद अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित रखते हुए नियमित और तय रिटर्न पाने के लिए FD एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। खासकर सीनियर सिटीजन को बैंक FD पर सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज ऑफर करते हैं। आप भी सरकारी बैंकों में 3 साल की एफडी खुलवा सकते हैं। हालांकि, इससे पहले अलग-अलग सरकारी बैंकों की ओर से दी जा रही अलग-अलग ब्याज दर को जानना जरूरी है-

देश के टॉप 5 सरकारी बैंक SBI, Bank of Baroda, PNB, Canara Bank और Union Bank of India 3 साल की FD पर अलग-अलग ब्याज ऑफर कर रहे हैं। आइए जानते हैं सीनियर सिटीजन को कहां सबसे ज्यादा रिटर्न मिल सकता है।

कौन-सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक SBI 3 साल की एफडी पर सीनियर सिटीजन को वर्तमान में 6.80% सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि SBI Patrons स्कीम के तहत, सुपर सीनियर सिटिजन को सीनियर सिटीजन से 10 बेसिस पॉइंट अधिक ब्याज दर ऑफर की जा रही है।

वहीं, Bank of Baroda (BoB) 3 साल की FD पर सीनियर सिटीजन को 6.75% और सुपर सीनियर सिटीजन को 6.85% ब्याज दे रहा है।

इसके अलावा, PNB (Punjab National Bank) 3 साल की FD पर सीनियर सिटीजन को सालाना 6.80% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.10% ब्याज ऑफर कर रहा है। Canara Bank की बात करें तो बैंक 3 साल की FD पर सीनियर सिटीजन को 6.75% ब्याज ऑफर कर रहा है और Union Bank of India 3 साल की FD पर सीनियर सिटीजन को 6.60% और सुपर सीनियर सिटीजन को 6.85% ब्याज ऑफर कर रहा है।

सरकारी बैंकसीनियर सिटीजनसुपर सीनियर सिटीजन
SBI6.80%6.90%
Bank of Baroda (BoB)6.75%6.85%
Punjab National Bank (PNB)6.80%7.10%
Canara Bank6.75%
Union Bank of India6.60%6.85%

FD करवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

FD का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ब्याज दर पहले से तय रहती है। बाजार में उतार-चढ़ाव होने पर भी FD पर मिलने वाला तय ब्याज प्रभावित नहीं होता। लेकिन FD का ब्याज आपकी कुल आय में जुड़ सकता है और उस पर लागू टैक्स नियमों के अनुसार टैक्स देनदारी बन सकती है।

इसके अलावा, पूरी बचत एक ही FD में लगाने के बजाय जरूरत के हिसाब से अलग-अलग अवधि की FD बनाना भी उपयोगी हो सकता है। इससे अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर पूरी FD तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती।

यह भी ध्यान रखें कि FD की ब्याज दरें समय के साथ बदलती रहती हैं। ऐसे में निवेश करने से पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर समय अवधि के साथ एफडी रेट्स को चेक करना न भूलें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article