एजुकेशन

GK Question: 12-13 सितंबर को BRICS समिट, जानें क्या है इसका फुल फॉर्म और कौन-कौन से देश होंगे शामिल

What Is BRICS Full Form: राजधानी दिल्ली में 12 और 14 सितंबर को ब्रिक समिट 2026 होने जा रहा है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि BRICS का फुलफॉर्म क्या है? BRICS समिट में कौन कौन से देश शामिल हो रहे हैं?

Image

What Is BRICS Full Form: यहां देखें BRICS का फुलफॉर्म क्या होता है, इसमें कितने देश शामिल

What Is BRICS Full Form: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ब्रिक सम्मेलन 2026 की मेजबानी के लिए पूरी तरह (BRICS Full Form) तैयार है। यह सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा, जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है। यह दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच है। इसके चलते शिक्षा निदेशालय दिल्ली ने राजधानी के सभी स्कूलों व कार्यालयों को बंद करने का आदेश दे दिया है। इस बीच लोगों के मन में सवाल है कि BRICS का फुलफॉर्म क्या है? BRICS समिट में कौन कौन से देश शामिल हो रहे हैं?

What Is BRICS Full Form: क्या है BRICS का फुलफॉर्म

बता दें BRICS का नाम इसके शुरुआती पांच सदस्य देशों के अंग्रेजी नामों से बना है। यहां B का मतलब Brazil (ब्राजील), R का मतलब Russia (रूस), I का मतलब India (भारत), C का मतलब China (चीन) और S का मतलब South Africa (दक्षिण अफ्रीका) है। शुरुआत में इसे ब्रिक कहा जाता था। लेकिन इसमें और देशों के शामिल होने के बाद इसका नाम BRIC पड़ गया।

BRICS Countries List 2026: में कौन कौन से देश शामिल हैं

समय के साथ BRICS का विस्तार हुआ है। वर्तमान विस्तारित समूह में 11 सदस्य देश हैं—ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया और सऊदी अरब।

BRICS का उद्देश्य क्या होता है

BRICS का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ाना तथा वैश्विक संस्थानों में विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्थाओं की आवाज को मजबूत करना है। समूह के तहत आर्थिक एवं वित्तीय सहयोग के साथ-साथ राजनीति, सुरक्षा, विज्ञान-तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में भी संवाद होता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article