वायरल न्यूज़

विशाल पत्ते पर उकेरा पूरा शिव परिवार, सोशल मीडिया पर छाया लड़की का यह क्रिएटिव, देखें Viral Video

Viral Video: एक महिला हाथ में विशालकाय हरा पत्ता पकड़े नज़र आती है। शुरुआत में लगता है कि यह कोई सामान्य पौधा या पत्ता है, लेकिन जैसे ही महिला उस पत्ते को दूसरी तरफ घुमाती है, उस पर भगवान शिव, माता पार्वती और बाल गणेश जी की बेहद सुंदर और भव्य चित्रकारी दिखाई देती है।

Image

पत्ते पर कलाकारी (तस्वीर साभार- @indukumari_sharma)

Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली कलाकार अपनी अनोखी कलाकारी से दुनिया को हैरान करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो (Trending Video) ने लोगों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस वीडियो में एक महिला ने कुदरत की चीजों और अपनी चित्रकारी के अद्भुत मेल से एक ऐसी कृति तैयार की है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

    वीडियो की शुरुआत में नीली साड़ी पहने एक महिला अपने हाथों में एक विशालकाय हरा पत्ता थामे हुए दिखाई देती है। पहली नजर में यह अरबी या किसी उष्णकटिबंधीय पौधे का एक बड़ा सा पत्ता महसूस होता है। महिला पत्ते को पकड़े हुए मुस्कुराती है, जिससे दर्शकों को लगता है कि यह शायद प्रकृति की सुंदरता को दर्शाने वाला कोई साधारण वीडियो है। लेकिन असली रोमांच तब शुरू होता है जब महिला उस विशाल पत्ते को घुमाती है। पत्ते के दूसरी तरफ का दृश्य देखकर कोई भी दंग रह जाए। पत्ते के कैनवास पर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की बेहद खूबसूरत और जीवंत चित्रकारी उकेरी गई है। पत्ते की सतह पर किए गए रंगों के संयोजन और बारीकियों को देखकर महिला के हुनर का अंदाजा लगाया जा सकता है। देखें वीडियो...

    क्रिएटिविटी ने सबको चौंकाया

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी मंत्रमुग्ध हो गए होंगे। इतना ही नहीं इस नजारे को बार-बार देखने का मन कर रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को indukumari_sharma नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो पर मिलियन में व्यूज आ चुके हैं। जबकि, आठ लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article