बिजनेस

ग्रेटर नोएडा में टाउनशिप प्रोजेक्ट के लिए YEIDA को ATS ग्रुप ने किया 30 करोड़ रुपये का भुगतान

Greater Noida Township Project: एटीएस इन्फ्रास्ट्रक्चर की समूह कंपनी एटीएस रियल्टी और ग्रीनबे इन्फ्रास्ट्रक्चर ने ग्रेटर नोएडा में टाउनशिप प्रोजेक्ट के लिए 130 करोड़ रुपये का आंशिक भुगतान किया है। यह प्रोजेक्ट 100 एकड़ में बनेगी।

Image

ग्रेटर नोएडा टाउनशिप परियोजना बनाएगा एटीएस ग्रुप

Photo : BCCL

Greater Noida Township Project: जमीन, जायदाद के विकास से जुड़ी एटीएस इन्फ्रास्ट्रक्चर की समूह कंपनी एटीएस रियल्टी और ग्रीनबे इन्फ्रास्ट्रक्चर ने 100 एकड़ में फैली टाउनशिप परियोजना को पटरी पर लाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को 130 करोड़ रुपये का आंशिक भुगतान किया है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि यह राशि यमुना एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-22डी स्थित एक भूखंड के लिए दी गई है। यह जगह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तथा प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के करीब है। इस रकम के साथ ही एटीएस रियल्टी ने बकाया रकम की न्यूनतम देय राशि की शर्त पूरी कर ली है।

बयान के अनुसार, एटीएस इन्फ्रास्ट्रक्चर की समूह कंपनी एटीएस रियल्टी और ग्रीनबे इन्फ्रास्ट्रक्चर ने यमुना एक्सप्रेसवे के साथ सेक्टर-22 डी में भूखंड पर बकाया राशि के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पास 130 करोड़ रुपये जमा कराये हैं। प्राधिकरण ने कंपनी को उनके बकाया का 25 प्रतिशत और अतिरिक्त किसान मुआवजे का भुगतान करने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया था।

एटीएस ग्रुप के चेयरमैन गीताम्बर आनंद ने कहा कि अमिताभ कांत समिति की रिपोर्ट से इस क्षेत्र को काफी मदद मिलेगी क्योंकि इससे कई अटकी हुई परियोजनाएं शुरू हो पाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी सभी आय वर्ग के अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 संकट अब पीछे छूट चुका है। विभिन्न परियोजनाओं पर काम पहले ही शुरू हो चुका है और हमारा लक्ष्य उन्हें जल्द से जल्द पूरा करना है।

कंपनी ने पहले ही उसी टाउनशिप में 8.5 एकड़ जमीन पर 1,145 फ्लैट का एक ग्रुप हाउसिंग परिसर विकसित किया है। यह परियोजना घर खरीदारों को सौंप दी गयी है। एटीएस ग्रुप का इरादा ‘एटीएस होमक्राफ्ट’ ब्रांड के तहत यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अत्याधुनिक आवासीय टाउनशिप बनाने का है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article