बिजनेस

Closing Bell : Sensex 183, Nifty 126 अंक नीचे बंद, IT-FMCG शेयरों ने बनाया दबाव

भारतीय बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दिन के आखिर में लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी जहां 126 अंक गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स में 183 अंक की गिरावट आई।

Image

शेयर बाजार में गिरावट

Closing Bell Sensex Nifty Today : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार मिलाजुला रहा। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद जहां Sensex 183 अंक टूटकर 77,472.94 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 126.80 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 24,207.75 पर बंद हुआ। वहीं, PSU Bank और Private Bank शेयरों की मजबूती ने गिरावट को कुछ हद तक सीमित किया।

PSU Bank और Private Bank ने संभाला मोर्चा

बाजार की बड़ी खबर यह रही कि कमजोर इंडेक्स के बावजूद बैंकिंग शेयरों में खरीदारी बनी रही। Nifty PSU Bank 0.77 फीसदी ऊपर 8,669.50 पर बंद हुआ, जबकि Nifty Private Bank 1.04 फीसदी चढ़ा। Nifty Bank भी 0.47 फीसदी बढ़कर 57,783.75 पर पहुंचा।

Financial Services इंडेक्स 0.53 फीसदी ऊपर रहा। इससे साफ है कि बुधवार को बाजार की कमजोरी के बीच बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही।

IT और FMCG शेयरों में जोरदार बिकवाली

दूसरी तरफ IT शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। Nifty IT 1.47 फीसदी गिरकर 30,318.85 पर बंद हुआ। FMCG इंडेक्स में भी 0.95 फीसदी की गिरावट रही। Auto, Realty और Consumer Durables में भी कमजोरी दिखाई दी। Nifty Auto 0.74 फीसदी, Realty 0.83 फीसदी और Consumer Durables 0.93 फीसदी नीचे रहे। Oil & Gas इंडेक्स भी 0.58 फीसदी गिरा।

Metal और Cement में भी मजबूती

बाजार की गिरावट के बीच Metal और Cement शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। Nifty Metal 1.27 फीसदी बढ़कर 13,541.70 पर पहुंचा। Cement इंडेक्स 1.66 फीसदी चढ़कर 15,105.60 पर बंद हुआ। Chemical इंडेक्स में भी 1.19 फीसदी की तेजी रही। Pharma इंडेक्स 0.23 फीसदी ऊपर रहा, जबकि MidSmall Healthcare में 0.43 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

Smallcap में खरीदारी, Midcap कमजोर

बड़े शेयरों में दबाव के बावजूद Smallcap शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। Nifty Smallcap 100 0.81 फीसदी ऊपर रहा, जबकि Smallcap 50 में 0.62 फीसदी और Smallcap 250 में 0.59 फीसदी की तेजी रही। इसके उलट Nifty Midcap Select 0.35 फीसदी और Midcap 100 0.10 फीसदी नीचे रहे। यानी बाजार की चाल पूरी तरह एकतरफा नहीं रही और कुछ चुनिंदा हिस्सों में खरीदारी जारी रही।

India VIX में बड़ी गिरावट

बाजार में गिरावट के बावजूद India VIX में 5.86 फीसदी की बड़ी गिरावट आई और यह 10.43 पर आ गया। इसका मतलब है कि कारोबार के दौरान बाजार की अस्थिरता में कमी देखने को मिली।

Crude Oil में राहत, लेकिन बाजार पर दबाव

कमोडिटी मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही। Brent Crude 3.07 फीसदी नीचे 85.86 डॉलर प्रति बैरल पर रहा, जबकि Crude Oil 2.74 फीसदी गिरकर 80.11 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। तेल की कीमतों में नरमी भारत के लिए राहत वाली खबर है, लेकिन बुधवार को इसके बावजूद घरेलू बाजार में बिकवाली हावी रही।

ग्लोबल बाजार से मिले-जुले संकेत

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तस्वीर पूरी तरह कमजोर नहीं थी। यूरोपीय बाजारों में CAC 0.43 फीसदी और DAX 0.22 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे थे, जबकि FTSE 0.10 फीसदी नीचे था। अमेरिकी वायदा बाजार में Dow Jones Futures मामूली 0.02 फीसदी ऊपर था। एशियाई बाजारों में Nikkei 0.68 फीसदी, Hang Seng 0.50 फीसदी, Taiwan Weighted 1.45 फीसदी और KOSPI 0.96 फीसदी ऊपर रहे। हालांकि Jakarta Composite 1.48 फीसदी टूटा।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article