Stock Market Closing: बाजार में भारी गिरावट, 765 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 58 हजार के नीचे हुआ बंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2021, 04:03 PM IST

Stock Market Closing: शुक्रवार को शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ। मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market Closing: बाजार में भारी गिरावट, 765 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 58 हजार के नीचे हुआ बंद
Photo Credit: BCCL

Stock Market Closing: शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार गिरावट आई। आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन, दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद शेयर बाजार (Share Market) लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 764.83 अंक यानी 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 58 हजार के नीचे पहुंच गया। यह 57,696.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी की बात करें, तो यह 204.95 अंक (1.18 फीसदी) गिरकर 17,196.70 पर बंद हुआ।

मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स में गिरावट
एनएसई पर मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट फाइनेंस सर्विस और एफएमसीजी में आई। इसके बाद क्रमश: आईटी, बैंक, फार्मा, ऑटो, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, मेटल और रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट आई।

दिग्गज कंपनियों के शेयर
दिग्गज कंपनियों के शेयरों की बात करें, तो आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई पर एक्सिस बैंक, टाइटन, टीसीएस, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया, एसबीआई, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, हिंदुस्तान युनिवीलर, डॉक्टर रेड्डी, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, एम एंड एम, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईटीसी, मारुति, एशियन पेंट्स, रिलायंस और कोटक बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एल एंड टी और अल्ट्राटेक सीमेंट हरे निशान पर बंद हुए।

End of Article