Share Market Today, 12 May 2022: निवेशकों के डूबे पैसे, सेंसेक्स 1100 पॉइंट्स से भी ज्यादा फिसला, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 03:56 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 12 May 2022: गुरुवार को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,41,25,171.98 करोड़ रुपये हो गया।

Share Market Today, 12 May 2022: निवेशकों के डूबे पैसे, सेंसेक्स 1100 पॉइंट्स से भी ज्यादा फिसला, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
Photo Credit: BCCL

Share Market News Today, 12 May 2022: शेयर बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। आज गुरुवार को भी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। दिनभर की उथल- पुथल के बाद हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 1158.08 अंक यानी 2.14 फीसदी गिरकर 52,930.31 पर बंद हुआ और निफ्टी 294.25 अंक (1.82 फीसदी) नीचे 15,872.85 पर बंद हुआ। 

दूसरे देशों के बाजारों में भी हो रही है बिकवाली
दरअसल बाजार में गिरावट कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से आ रही है। ना केवल भारत, बल्कि दूसरे देशों के बाजारों में भी बिकवाली हो रही है। यूक्रेन नाटो में शामिल होना चाहता है, लेकिन रूस को यह मंजूर नहीं। इसलिए इसी साल 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। इससे दुनियाभर के बाजारों पर असर पड़ रहा है। इस संकट की वजह से दुनियाभर में महंगाई बढ़ गई है। कच्चे तेल की कीमत में भी काफी इजाफा हुआ है। खाने के प्रोडक्ट्स भी महंगे हो गए हैं। ऐसे में बाजार में गिरावट देखी जा रही है।

सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। आइए जानते हैं किसमें कितनी गिरावट आई-

  • बैंक - 2.67 फीसदी
  • ऑटो - 2.11 फीसदी
  • फाइनेंस सर्विस - 2.37 फीसदी
  • एपएमसीजी - 1.30 फीसदी
  • आईटी - 0.46 फीसदी
  • मीडिया - 1.67 फीसदी
  • मेटल - 3.36 फीसदी
  • फार्मा - 1.00 फीसदी
  • पीएसयू बैंक - 4.26 फीसदी
  • प्राइवेट बैंक - 2.67 फीसदी
  • रियल्टी - 1.89 फीसदी

आज बीएसई पर विप्रो और एचसीएल टेक के अलावा सभी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। इनमें टीसीएश, आईचीसी, इंफोसिस, मारुति, रिलायंस, आईशीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई, टाइटन, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, आदि शामिल है।

End of Article